कुछ समय पहले बदरीनाथ धाम में चढ़वा चोरी प्रकरण सामने आया था। अब इस मामले में मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को चार दिन की पुलिस रिमांज खत्म होने के बाद अदालत ने पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। पुलिस को जांच के दौरान आरोपी के घर से चांदी की मूर्ति प पीली धातु की वस्तु मिली है। शासन से गठित 3 सदस्यीय टीम भी इस मामले की जांच में लगी है।
जाने इस मामले से संबंधित पूरी जानकारी
आपको बता दें कि, प्रमोद नौटियल, जो दान गणना के दौरान पैसों की हेरफेरी का आरोपी है, 28 जुलाई 2026 से पुलिस रिमांड पर था। न्यायिक मसिजस्ट्रेट ज्योर्तिमठ हीरा कौसर की अदालत ने उसे 31 जुलाई 2026 को शाम 4.30 बजे भेजा। वहीं, पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के साथ-साथ उसके देहरादून आवास पर छापेमारी की थी। बदरीनाथ में उसके कमरे में चांदी के सिक्के और नेपाली मुद्रा मिली थी।
इसके अलावा, देहरादून में नेहरु कॉलोनी स्थित घर से संपत्ति व बैंक खातों के दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। पुलिस टीम को चांदी की मूर्ति और पीली धातु की वस्तु भी मिली है।
जांच टीम ने मंदिर अधिकारी को तलब किया
इस मामले को लेकर राज्य शासन से आयुक्त के नेतृत्व में गठित 3 सदस्यीय टीम भी चढ़ावा चोरी की जांच में लगी है। जांच टीम ने वर्तमान मंदिर अधिकारी समेत गणना कक्ष व प्रोटोकाल कक्ष के कर्मचारियों को पूछताछ के लिए देहरादून तलब किया है।
अब पुलिस टीम सह आरोपी राजेंद्र चौहान की संपत्ति की जांच करेगी। राजेंद्र चौहान पूर्व मंदिर अधिकारी और थाली भेंट गणना के नोडल रहे हैं। पुलिस ने अभी तक आरोपी प्रमोद नौटियाल की संपत्ति की जांच की है। राजेंद्र चौहान 30 जून को बीकेटीसी से सेवानिवृत हो चुके हैं, लेकिन चढ़ावा चोरी में नाम आने के बाद वह भी जेल में बंद है।