होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Bihar MLC Election: शिक्षक निर्वाचन में 57.20% और स्नातक सीटों पर 29.32% मतदान

By LSChunav | Oct 23, 2026

इस समय बिहार में एमएलसी चुनाव का मतदान जारी है। स्नातक की चार और शिक्षक की चार विधान परिषद सीटों पर वोटिंग जारी है। राज्य में मतदान के लिए कुल 933 बूथ तैयार किए गए हैं। वहीं, हर बूथ पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाता है। दोपहर दो बजे दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा 67 प्रतिशत, कोसी स्नातक सीट पर सबसे कम 34.03 फीसदी मतदान हुआ है।

दोपहर दो बजे कहां-कितनी वोटिंग हुई?

आपको बताते चले कि, बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान जारी है। चुनाव आयोग ने दी जानकारी से पता चला है कि, दोपहर दो बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 29.32 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 57.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया है।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कोसी सबसे आगे रहा, बल्कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में दरभंगा में सर्वाधिक मतदान हुआ। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के आंकड़ों में पटना में 25.93 प्रतिशत, तिरहुत में 30.80 प्रतिशत, दरभंगा में 25 प्रतिशत और कोसी में 34.03 प्रतिशत मतदान हुआ।

वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना में 51.79 प्रतिशत, सारण में 58.98 प्रतिशत मतदान हुआ। तिरहुत में 52.15 प्रतिशत और दरभंगा में 67 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दोपहर 2 बजे तक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक रहा है।

वोट डालने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने क्या कहा?

बिहार विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मदन मोहन झा ने शुक्रवार को दरभंगा के राजेंद्र भवन स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि शिक्षक मतदाता बढ़िया संख्या में मतदान कर रहे हैं और वोट डालने के लिए पहले से उत्साहित नजर आ रहे हैं। हैट्रिक लगाने के सवाल पर डॉ. झा  ने कहा कि इसका फैसला शिक्षक मतदाताओं को करना है।

वोटर्स ही तय करेंगे कि वे उन्हें कहा देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों में से नहीं है, जो खुद अपनी जीत का दावा करने लगे या बड़े अंतर से जीतने की बात कहें। हैट्रिक लगेगी या नहीं यह मतदाता तय करेंगे।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.