By LSChunav | Oct 24, 2026
इस समय महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मची हुई है। दरअसल, मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल के भुगतान को दावों को लेकर जारी किए ऑडियो क्लिप के बाद महायुति में बीजेपी और शिवसेना के बीच तनाव बढ़ गया है। इस दौरान भाजपा और शिवसेना के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।
शिवसेना नेता और पूर्व मंत्री रामदास कदम ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाएं। रामदास कदम ने कहा कि बीजेपी के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पीठ में छुरा घोंपने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोज जरांगे पाटिल को मोहरे की तरह इस्तेमाल करके शिंदे के खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने इस क्लिप की गहन जांच की भी मांग की है।
असल में यह मामला एक ऑडियो क्लिप से जुड़ा है, जिसे मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे-पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चलाया था।
बीजेपी ने की बयान की निंदा
रामदास कदम के बयानों के लेकर भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने कड़ी आलोचना की। रामदास कदम ने दावा किया था कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल की ओर से पेश की गई ऑडियो क्लिप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से नहीं बनाई गई थी, हालांकि इसको बीजेपी ने खुद तैयार करवाया है। इस बीच, दरकेर ने कदम के बयानों को लेकर निराशा दिखाई है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा होने से नाते एक वरिष्ठ और जिम्मेदार नेता का इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करना बिल्कुल अनुचित है।
मनोज जरांगे पाटिल पर लगाए आरोप
इतना ही नहीं, मनोज जरांगे-पाटिल पर अपने निजी स्वार्थ के लिए आरोप लगाने का भी इल्जाम लगाया है और कहा कि अब जरांगे का असली चेहरा सबके सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि जरांगे पाटिल को मुझे इस मामले पर बोलने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि उन्हें क्लिप कब मिली। जरांगे पाटिल के साथ ही भाजपा विधायक प्रसाज लाड पर सीधा निशाना साधते हुए कदम ने उनकी राजनीतिक दोस्ती पर सवाल उठाए। यह बताते हुए कि लाड जरांगेपाटिल के साथ खाना खा रहे थे और उनका स्वागत कर रहे थे, कदम ने टिप्पणी की कि आप दोनों के बीच कितनी गहरी दोस्ती हो गई हैं।
वहीं, लाड ने कदम के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसे दावे करने से पहले उन्हें सीएम फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात करनी जरुरी है।