By LSChunav | Oct 21, 2026
तमिलनाडु में सियासी हलचल मचा हुआ है। असल में भाजपा एक बड़ा दांव खेलने जा रही है। खबर है कि भाजपा सुपरस्टार अभिनेता सरथ कुमार को तमिलनाडु बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर विचार कर रही है। अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने के बाद बीजेपी करिश्माई नेतृत्व की तलाश कर रही है।
अगर बीजेपी ने सरथ कुमार को अध्यक्ष बनाती है तो एक और दल में तमिलनाडु फिल्मी सुपरस्टार की एंट्री हो जाएगी। दूसरी तरफ, तमिलनाडु में अभिनेता से बने नेता थलपति विजय ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने तमिलनाडु जनता का प्यार जीता है।
दूसरी ओर सरथ कुमार को जिम्मेदारी दी जा सकती है। लेकिन नियुक्ति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यदि सरथ कुमार को भाजपा यह जिम्मेदारी सौंपती है, तो उन्हें अपनी पार्टी को सत्ता में लाने के लिए थलपति विजय से मुकाबला करना होगा।
इन तमाम खबरों को लेकर सरथ कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब मुझे इस फैसले के बारे में बताया जाएगा, तब मैं इस पर अपनी टिप्पणी दूंगा।
कौन हैं सरथ कुमार
एक्टर से नेता बने आर सरथ कुमार ने 130 से अधिक साउथ की फिल्मों में काम किया है। वह 90 दशक में तमिल सिनेमा के टॉप एक्टर में से एक थे। अभिनेता ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से की है। एक्टर के पिता स्वर्गीय एम. रामनाथन ऑल इंडिया रेडियो में जॉकी थे। कुछ साल बाद, सरथ कुमार ने चेन्नई चले गए और राजाह मुथैया हाई स्कूल में दाखिला लिया। कुछ सालों बाद, सरथ कुमार चेन्नई चले गए और राजाह मुथैया हाई स्कूल में दाखिला लिया। इसके बाद वो आईआईटी परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय में चले गए। फिर उन्होंने सेंट पैट्रिक्स एंग्लो इंडियन हाई स्कूल में पढ़ाई की। उन्होंने लोयोला कॉलेज में दाखिला लिया और वहां से प्री-यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट प्राप्त किया है।
पिता चाहते थे पुलिस अधिकारी बनें
अभिनेता सरथ कुमार के पिता चाहते थे कि उनका एक पुलिस अधिकारी बनें। इसलिए सरथ कुमार ने आईएएस-आईपीएस कोचिंग क्लास भी जाना शुरु किया लेकिन उनका मन इसमें नहीं लगा। इतना ही नहीं, बैंगलोर में सरथ कुमार ने अखबार बेचने तक का काम किया। जिसके बाद उन्होंने उसी अखबार के लिए विज्ञापन बेचना शुरु किया था। इसके बाद सरथ कुमार का मिस्टर मद्रास का खिताब जीता है और उसके बाद तमिलनाडु में एक फिल्म स्टार बन गए।