होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Himanta Biswa Sarma बने Assam BJP विधायक दल के नेता, 12 मई को CM पद की लेंगे शपथ

By LSChunav | May 10, 2026

एक बार फिर से असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा होंगे। उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। रविवार को सुबह भाजपा विधायक दल की बैठक हुई है, जिसमें हिमंता को नेता चुना गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सह पर्यवेक्षक के तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। 

12 मई को शपथ लेंगे हिमंता सरमा

असम में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 102 सीटें मिली है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन 21 सीटें हासिल की हैं। अब हिमंता 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। 

इसके अलावा, बीजेपी के बड़े नेता और NDA और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.