रविवार को निर्वाचन चुनाव अयोग ने 4 राज्यों और एक केंद्र-शासित राज्य में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। चुनावों के लेकर राजनैतिक पार्टियों में काफी हलचल मची हुई है। केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदावारों का नाम घोषित कर दिया है। भाजपा ने सोमवार को 7 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें केरल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी निमोना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं। इसके अलावा, भाजपा से पहले सत्तारुढ़ एलडीएफ सरकार की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने रविवार को हो 25 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने योग्य उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा की है।
बीजेपी की पहली लिस्ट जारी
बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मंजेश्वरम सीट से पार्टी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन मैदान में उतरेंगे, जबकि कोइलांडी से प्रफुल कृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सी. रघुनाथ कन्नूर से चुनाव लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि राज्य नेतृत्व द्वारा तैयार की गई सूची में राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी हस्तक्षेप किया, जिसके बाद यह पहली सूची जारी की गई। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने कुछ वरिष्ठ नेताओं के नाम सूची से हटा दिए हैं और उन्हें 17 तारीख को दिल्ली बुलाया गया है। वहीं कुछ नेताओं को चुनाव न लड़ने का संकेत मिलने से राज्य इकाई के भीतर हलचल बढ़ गई है।
47 उम्मीदवारों की लिस्ट
विधानसभा सीट उम्मीदवार
1 मंजेश्वरम के. सुरेंद्रन
2 उदमा मनुलाल मेलोथ
3 कान्हांगड बलराज एम
4 पय्यानूर ए.पी. गंगाधरन
5 अझिकोड के.के. विनोद कुमार
6 कन्नूर सी. रघुनाथ
7 मनंतवाडी (ST) पी. श्याम राज
8 सुल्तानबथेरी (ST) कविता ए.एस.
9 वडाकरा एडवोकेट के. दिलीप
10 कुट्टियाडी रामदास मनलेरी
11 नाडापुरम सी.पी. विपिन चंद्रन
12 कोइलांडी सी.आर. प्रफुल कृष्णन
13 पेरम्ब्रा एम. मोहनन मास्टर
14 बालुसेरी (SC) सी.पी. सतीशन
15 एलाथुर टी. देवदास
16 कोझिकोड उत्तर नव्या हरिदास
17 कोझिकोड दक्षिण टी. रनीश
18 बेपोर एडवोकेट के.पी. प्रकाश बाबू
19 कुन्नमंगलम वी.के. सजीवन
20 शोरानूर शंकु टी दास
21 ओट्टापलम मेजर रवि
22 मालमपुझा सी. कृष्णकुमार
23 पलक्कड़ शोभा सुरेंद्रन
24 चेलक्कारा (एससी) के. बालाकृष्णन
25 मनालूर एड. के.के. अनीश कुमार
26 त्रिशूर पद्मजा वेणुगोपाल
27 इरिंजलाकुडा संतोष चेराक्कुलम
28 देवीकुलम (एससी) एस. राजेंद्रन
29 पाला सीन जॉर्ज
30 वैकोम (एससी) के. अजित
31 कांजीरापल्ली जॉर्ज कुरियन
32 पूंजर पी.सी. जॉर्ज
33 अम्बलपुझा अरुण अनिरुद्धन
34 हरिपद संदीप वाचस्पति
35 चेंगन्नूर एम.वी. गोपकुमार
36 तिरुवल्ला अनूप एंटनी जोसेफ
37 करुनागप्पल्ली वी.एस. जितिन देव
38 कुन्नथुर (एससी) राजी प्रसाद
39 कोट्टाराक्कारा आर.रश्मि
40 चथन्नूर बी.बी. गोपाकुमार
41 अट्टिंगल (एससी) पी.सुधीर
42 नेदुमंगद युवराज गोकुल
43 कज़हाकुट्टम वी. मुरलीधरन
44 वट्टियूरक्कवु आर. श्रीलेखा
45 नेमोम राजीव चंद्रशेखर
46 परसाला एडवोकेट गिरीश नेय्यर
47 कट्टाकडा पी.के. कृष्णदास
केरल में कितने वोटर्स है
आपको बता दें कि, केरल में 9 अप्रैल को एक चरण में ही मतदान होगा। बल्कि वोटों की गिनती 4 मई को होगी। केरल की विधानसभा सीटों की बात करें तो यहां पर 140 विधानसभा सीटें हैं। राज्य के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी की है। आपको बताते चलें कि केरल में कुल वोटर्स 2.70 करोड़ है, जिनमें पुरुष की संख्या 1.31 करोड़, महिला 1.38 करोड़ और थर्ड जेंडर 277 मतदाता हैं। इसके अलावा, 20 से 29 वर्ष के मतदाता की संख्या 45 लाख है, जबकि 18 से 19 की आयु वाले मतदाता केवल 4.24 लाख है।