होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Meghalaya Lok Sabha Elections: मेघालय को दोनों सीट पर BJP ने नहीं उतारे उम्मीदवार, कांग्रेस और NPP के बीच होगी टक्कर

By LSChunav | Apr 03, 2024

भारत के उत्तर पूर्व में घने जंगलों से घिरा राज्य मेघालय अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। भले ही मेघालय पर्यटन केंद्र रहा हो, लेकिन यहां का राजनीतिक इतिहास भी बेहद दिलचस्प है। मेघालय में लोकसभा की दो सीटे हैं। इन दो सीटों में पहला शिलांग और दूसरा तुरा है। शिलांग मेघालय की राजधानी है। इस दोनों सीटों पर मुख्य रूप से कांग्रेस और पीएम संगमा की नेशनल पीपल्स पार्टी के बीच लड़ाई देखने को मिलती है। 

लोकसभा चुनाव 2019
साल 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें, तो यहां से कांग्रेस के विन्सेंट एच पाला ने जीत हासिल की थी। उन्होंने यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के जेमिनो मावथोह को हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार विन्सेंट एच पाला को 4,19,689 वोट मिले थे। वहीं यूनाइडेटड डेमोक्रेटिक पार्टी के जेमिनो मावथोह को 2,67,256 वोट मिले थे। इस चुनाव में कुल 11,97,806 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसमें महिला वोटरों की संख्या 6,11,714 और पुरुष वोटरों की संख्या 5,86,092 थी।

लोकसभा चुनाव 2024
आपको बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने मेघालय की दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं कांग्रेस का मुकाबला कॉनराड संगमा की अगुवाई वाली नेशनल पीपुल्स फ्रंट से होगा। मेघालय में 19 अप्रैल 2024 को वोट डाले जाएंगे। वहीं नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। NDA और NPP के बीच दस साल का मजबूत गठबंधन है। बावजूद इसके भाजपा ने मेघालय की दो संसदीय सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.