होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Tamil Nadu में CM Vijay की 'Gold Ring' स्कीम के बीच Auto Drivers ने खोला मोर्चा, 13 साल बाद किराया बढ़ाने की मांग

By LSChunav | Aug 28, 2026

जबसे तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन हुआ है और थलपति विजय सीएम बने है, तबसे वह एक बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। अब सीएम विजय 15 सितंबर से नवजात बच्चों के जन्म पर सोने की अंगूठी बांटने की शुरुआत करेंगे। यह स्कीम मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की सुर्खियों में बनीं है। 
तमिलनाडु में ऑटो ड्राइवर यूनियनों ने सरकार से मांग की है कि वह विधानसभा में किराया बढ़ाने का ऐलान करें। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर विजय तमिलन पार्थिबन ने विधानसभा में ऑटो ड्राइवरों की मांगे रखने का भरोसा जताया है। 
 वहीं, ऑटो यूनियन का कहना है कि उनका किराया आखिरी बार 13 साल पहले एआईएडीएमके की सरकार में बढ़ाया गया था। इस दौरान अब किराया बढ़ाया जाना चाहिए।

TVK सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
सूत्रों के अनुसार, सीएम विजय की नेतृत्व सरकार ऑटो चालकों के हित में बड़ा फैसला ले सकती है। ऑटो-टैक्सी वर्कर्स एसोसिएशन (CITU) के जनरल सेक्रेटरी एस बालासुब्रमण्यम ने चेतावनी दी कि यदि असेंबली में किराए में बदलाव के बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया तो ऑटो ड्राइवरों की एसोसिएशन विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने याद दिलाया कि यूनियन ने सरकार से 1.5 किलोमीटर के लिए कम से कम किराया 60 रुपये, हर एक्स्ट्रा किलोमीटर के लिए 30 रुपये, नॉर्मल किराए का 1.5 गुना नाइट चार्ज और 1 रुपये प्रति मिनट वेटिंग चार्ज तय करने की मांग की है। 

यह भी उन्होंने कहा है कि हमने 9 जुलाई को मिनिस्टर की अध्यक्षता में हुई तीन-तरफा मीटिंग में यह रिक्वेस्ट रखी है। हमें उम्मीद है कि डिपार्टमेंट तुरंत चार्ज तय करेगा।

बाइक टैक्सियों को रेगुलेट करने की मांग
एस बालासुब्रमण्यम ने आगे सरकार से बाइक टैक्सियों को रेगुलेट करने या बैन करने की मांग की क्योंकि वे ऑटो ड्राइवरों के 5 लाख परिवारों की रोजी-रोटी पर प्रभाव डाल रही है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.