होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Arunachal Pradesh Politics: अरुणाचल प्रदेश पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

By LSChunav | Jan 27, 2024

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में हैं। इस दौरान वहां की जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। वहीं हिंदी को लेकर भी राहुल गांधी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की मानसिकता है कि पूरा देश दिल्ली से चले और पूरे देश में हिंदी भाषा फैले। लेकिन उनका मानना है कि इस राज्य की अपनी भाषा है कि और इसको यहां से ही चलाना चाहिए न कि दिल्ली से।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अरुणाचल में राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा हमारे देश में बहुत सारे राज्य हैं, इनमें कुछ छोटे तो कुछ बड़े हैं। लेकिन देश में सारे राज्य मेरे लिए एक समान है। वहीं बीजेपी की विचारधारा है कि दिल्ली से हिंदुस्तान से चलाया जाना चाहिए और पूरे देश में हिंदी भाषा फैलनी चाहिए। भाजपा का मानना है कि हिंदी भाषा का प्रयोग सभी हिंदुस्तानियों को करना चाहिए। जबकि कांग्रेस की विचारधारा है कि हिंदी की जगह है, लेकिन हर राज्य की अपनी भाषा है। अगर हिंदुस्तान के इतिहास की जगह है, तो अरुणाचल प्रदेश का भी इतिहास, भाषा और संस्कृति आदि है। 

राहुल गांधी द्वारा इस बात पर जोर दिया गया कि कांग्रेस पार्टी सभी राज्यो को एक समान महत्व देने का काम करती है। इसलिए उन्होंने पूर्व के मणिपुर से पश्चिम में मुंबई तक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी द्वारा मणिपुर को चुना गया, क्योंकि वह संदेश देना चाहते थे कि अन्य राज्यों की तरह ही हमारे लिए पूर्वोत्तर राज्य भी अहम हैं। इन राज्यों के इतिहास, भाषा और संस्कृति को भी संरक्षित करना उतना ही जरूरी होता है, जितना कि किसी अन्य स्थान का है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.