By LSChunav | Oct 09, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग संबंधी प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने जनता से अनोखे अंदाज में अपील की है। इस समय दिल्ली पुलिस ने एक ओपन पत्र जारी किया है कि जिसमें लिखा है कि यूनिफॉर्म (वर्दी) के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार है।
आपको बताते चलें कि, दिल्ली पुलिस ने पत्र में लिखा, 'प्रिय नागरिकों, आपकी आवाज आपका हक है और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज है। यूनिफॉर्म (वर्दी) के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार है, अपने लोग हैं। फर्क सिर्फ यूनिफॉर्म का है, इंसानियत का नहीं। विद केयर, दिल्ली पुलिस।'
सीजेपी को नहीं मिली प्रदर्शन की अनुमति
इतना ही नहीं, दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास ने इस प्रदर्शन के लिए एक आवेदन दिया था। इस सूचना पर विचार किया गया, जिसमें पाया गया कि यह बहुत कम समय पहले दी गई थी। निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार, किसी भी प्रदर्शन से 10 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य है।
इसके अलावा, प्रशासन ने यह भी कहा है कि पूर्व में कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी। उस दौरान उन्होंने कानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया था। पार्टी ने उस समय दिए गए अपने वचनों का भी उल्लंघन किया था। इन सभी कारणों को ध्यान में रखकर इस बार अनुमति नहीं दी गई है। मौजूदा कानून-व्यवस्था, सार्वजनिक सुरक्षा और यातायात नियमन बनाए रखना जरुरी है।
धारा 163 के तहत होगी कार्रवाई
आपको बताते चलें कि, नई दिल्ली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएनएस) की धारा 163 लागू है। इस धारा के अंतर्गत सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उचित निवारक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। यह प्रतिबंध नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर कोई भी व्यक्ति धारा 163 के प्रावधानों का उल्लंघन किया, तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई होगी।