होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Haryana Budget Session से पहले मंत्री Anil Vij को बड़ा झटका, Fracture के कारण विधानसभा से रहेंगे दूर

By LSChunav | Feb 17, 2026

इस समय हरियाणा परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज एक बार फिर हादसे का शिकार हो गए हैं। असल में सोमवार को अंबाला शास्त्री कॉलोनी स्थित अपने निजी आवास पर वे अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एक्स-रे रिपोर्ट से पता चला है कि उनके दोनों पैरों में हेयर लाइन फ्रैक्चर की पुष्टि की गई है।

डॉक्टरों ने बताया है कि, कम से कम एक महीने के पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। दरअसल, 20 फरवरी को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र शुरु होने वाला है, ऐसे में उनकी उपस्थिति होना बहुत जरुरी है। जब से अनिल विज के चोटिल होने की खबर फैली तबसे उनके आवास पर शुभचिंतकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है। 

गाया फिल्मी गीत

अनिल विज असहनीय दर्द और पैरों में प्लास्टर चढ़ने के बाबजूद वे मुस्कुराते नजर आए और पुराने फिल्मी गीत चल री सजनी अब क्या सोचे... की पंक्तियां गुनगुनाते रहे। ऐसे में उनके समर्थकों का कहना है कि कैबिनेट मंत्री का हौसला हमेशा की तरह बुलंद है। 20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का महत्वपूर्ण बजट सत्र शुरु होने जा रहा है। 

पक्ष-विपक्ष नेताओं के आ रहे फोन

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के हेल्थ में सुधार की होने से पहले और भी चिंता बढ़ गई है। डॉक्टर ने उन्हें कम से कम 6 सप्ताह (करीब डेढ़ महीने) का पूर्ण बेड रेस्ट सलाह दिया है, जिसके चलते वे आगामी बजट सत्र में विधानसभा में शामिल नहीं हो पाएंगे। इस दौरान हर कोई उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच, पक्ष-विपक्ष नेताओं के फोन लगातार आ रहे हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.