By LSChunav | Oct 24, 2026
हरियाणा में बीते शुक्रावार से बिजली गुल हो रखी थी। अब हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है। शुक्रवार को बिजली कर्मचारियों के नेताओं और सीएम नायब सैनी के साथ बैठक के बाद हड़ताल टूटी। बिजली कार्मियों के हड़तल पर जाने से गुरुग्राम सहित हरियाणा के ज्यादातर जिलों में बिजली का संकट देखने को मिला।
बिजली कर्मचारियों के यूनियन लीडर देवेंद्र हुड्डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने हमें भरोसा जताया है कि बिजली विभाग में किसी भी निजी खिलाड़ी या कंपनी का प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
सरकार ने आश्वस्त किया है कि विभाग पूरी तरह से सरकारी ढांचे के तहत काम करेगा। वैसे हरियाणा में बिजली विभाग वरिष्ठ मंत्री अनिल विज के पास है।
नायब सैनी बोले-बिजली कर्मियों के साथ सरकार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिजली कर्मचारियों से मिलने के बाद, कहा कि सरकार अपने स्टैंड पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बिजली कर्मचारियों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि HERC के आदेश के बाद स्थिति थोड़ी अलग होगी। इसके बाद हड़ताल हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि HERC एक अलग बॉडी है। उनके अदेशों को लागू करना पड़ता है। सेक्षन 108 के तहत सरकार HERC को फ्रैक्शन दिया है।
टेंडर रद्द किया जाए। बता दें कि, हरियाणा सरकार ने कर्माचारियों को आश्वासन दिया कि राज्य के बिजली क्षेत्र में निजी कंपनियों को अनुमति नहीं देगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार 'बिजली अधिनियम की धारा 108' का उपयोग करके हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) से निजी कंपनी को दिए गए लाइसेंस की समीक्षा करने को कहेगी। कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों पर चर्चा करने के लिए 3 नवंबर 2026 को अगली बैठक होगी।
आखिर क्यों हरियाणा में हुई बिजली कर्मियों की हड़ताल
- आपको बताते चलें कि, HERC ने 19 अक्टूबर 2026 को एक निजी कंपनी (इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड) को गुरुग्राम और नूंह जिलों में 25 साल के लिए समानांतर बिजली वितरण (का लाइसेंस दे दिया था)। इसका विरोध में संयुक्त संघर्ष मोर्चे ने 22 से 24 अक्तूबर तक तीन दिनों की राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल का आह्वान किया था।
- इस हड़ताल के कारण गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, सोनीपत, हिसार और अंबाला समेत हरियाणा के कई जिलों में भारी बिजली संकट खड़ा हो गया था। कई जगहों पर 16 घंटों से अधिक लंबे पावर कट कर दिए गए, जिससे इनवर्टर भी ठप हो गए। पानी की सप्लाई रुक गई है और इंटरनेट-वाईफाई सेवाएं भी बंद हो चुकी है।