होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Himachal Nikay Chunav 2026: वोट डालने से ठीक पहले चंबा में बुजुर्ग की मौत, 51 निकायों के लिए Voting जारी

By LSChunav | May 17, 2026

हिमाचल प्रदेश में 3,60,859 मतदाता शहर की सरकार चुनी जाएगी। सुबह सात बजे से प्रदेश के चार नगर निगमों समेत 51 शहरी निकायों के लिए 589 मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा है। मतदाता दोपहर बाद 3 बजे तक ईवीएम से वोट डाल सकेंगे।

कुल्लू में 1 बजे तक 42 फीसदी मतदान हुआ

जिला कुल्लू में नगर निकाय चुनाव को लेकर सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हुआ है। सुबह के समय मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली है। वहीं, दोपहर के समय मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए कम भीड़ रही। नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर वासियों में उत्साह देखने को मिला। 

बता दें कि, दोपहर 1 बजे तक नगर परिषद कुल्लू, नगर परिषद मनाली, नगर पंचायत भुंतर और नगर पंचायत बंजार व निरमंड में 42 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा, 12 बजे उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने अपने प्रशासनिक अमले के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया जाएगा।
प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि जिला की पांच नगर निगम निकाय चुनाव में वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से हो रही है।

मतदान को लेकर महिलाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं, युवा और बुजुर्गों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

प्रशासन ने दिव्यांग मतदाताओं के लिए नहीं दी सुविधा

चुनाव आयोग और प्रशासन की तरफ से दिव्यांग मतदाताओं के लिए कोई सुविधा नहीं की गई। ऐसे में उन्हें खुद मतदान केंद्र तक वोट डालने पहुंचना पड़ा। सोलन में दिव्यांग मतदाता व्हीलचेयर पर मतदान खुद पहुंच रहे हैं। 

वोट डालने वाले एक बुजुर्ग की मौत

आपको बता दें कि, चंबा में चोंतडा वार्ड जनसाली में 75 वर्षीय बुजुर्ग अंजन शर्मा की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। बुजुर्ग नगर परिषद चुनाव के लिए जनसाली मतदान केंद्र में वोट डालने जा रहा था। जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेप्सवाल ने बताया कि खुद घटना हुई है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.