होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Himachal Panchayat Election में बवाल: Una में हाथापाई, Mandi में Fake Vote का आरोप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

By LSChunav | May 26, 2026

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पोलिंग बूथों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवा मतदाताओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कुल 3,754 पंचायतों में से पहले चरण में 1,293 पंचायतों में मतदान कराया गया, जहां निर्धारित समय दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होनी थी। हालांकि, कई केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण तय समय के बाद भी मतदान चलता रहा।
 
जाने पल-पल हिमाचल पंचायत के चुनाव की अपडेट 
 
 - हिमाचल के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र की बीटन पंचायत में मतदान के दौरान हाथापाई हुई। पुलिस ने बाद में शिरकत की और माहौल को शांत करवाया।

 - मंडी के टिहरा क्षेत्र में जिला परिषद वार्ड के तहत जाली वोट (प्रोक्सी) डालने का मामला सामने आया है। जिला परिषद चुनाव लड़ रही रजिता और पोलिंग एजेंट ने शिकायत दी है कि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार वंदना ठाकुर के बेटे का जाली वोट उनके चालक ने डाला है।

 - हिमाचल प्रदेश के पंचायत चुनाव का मतदान दोपहर 1 बजे तक 60% तक हुआ है। इस मतदान में पुरुष बजाय महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही है। आपको बता दें कि, कुल 18,22,636 मतदाताओं में से 10.68 लाख मतदाताओं ने सिर्फ वोट डालें और इनमें से 4.85 लाख पुरुष और 5.84 लाख महिला मतदाता शामिल रहे।

 - कुल्लू में एक कर्मचारी चुनावी ड्यूटी से गायब रहा , जिससे लिखित जबाव मांगा गया है, इसके बाद ही उस पर कार्रवाई होगी। 
 
 - पहले चरण के मतदान में सबसे ज्यादा उत्साह सोलन जिले में देखने को मिला, जहां 43.20 फीसदी वोट डाले गए। मतदान प्रतिशत के मामले में सिरमौर 42.93 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर रहा, जबकि ऊना में भी 41 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, चंबा और लाहुल-स्पीति जिलों में अन्य क्षेत्रों की तुलना में कम मतदान दर्ज किया गया। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.