होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

HP Panchayat Election 2026: JP Nadda ने गांव में की Voting, CM Sukhu की मां ने Pink Booth में डाला वोट

By LSChunav | May 30, 2026

आज यानी 30 मई 2026, शनिवार को हिमाचल प्रदेश में 1,189 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए अंतिम चरण में सुबह 7.00 से दोपहर 3.00 बजे तक अंतिम चरण में 66 फीसदी से अधिक मतदान हुआ।

अब तक 66 फीसदी से अधिक मतदान
राज्य चुनाव आयोग के आकड़ों के अनुसार, प्रदेश में सुबह 9.00 बजे तक 19.61, 11.00 बजे तक 41.70 और दोपहर 1.00 बजे तक 63.70 फीसदी मतदान हुआ। बता दें कि, मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। लेकिन कई बूथों पर 3 बजे तक पहुंच चुके मतदाताओं ने निर्धारित समयविधि के बाद भी वोट डालें।

इन जिलों में कितना फीसदी मतदान हुआ

जिला                    मतदान प्रतिशत
बिलासपुर             65.11
चंबा                    54.98
हमीरपुर              69.62
कांगड़ा               60.88
किन्नाैर                68.07
कुल्लू                  66.71
लाहाैल-स्पीति       68.17
मंडी                   65.11
शिमला               73.01
सिरमाैर              75.12
सोलन                69.69
ऊना                  67.82

मुख्यमंत्री की माता संसारदेई ने पिंक बूथ भवड़ा में किया मतदान
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु की माता संसारदेई ने ग्राम पंचायत अमलैहड़ के मतदान केंद्र भवड़ा में वोट डाला है। आपको बता दें कि, इस मकदान केंद्र को पिंक बूथ बनाया गया है, जिसमें सिर्फ महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ही पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी के रूप में तैनात किया है।

परिवार सहित पैतृक गांव विजयपुर में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया मतदान
इसके अलावा, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपने पैतृक गांव विजयपुर में परिवार सहित पंचायत चुनाव के दौरान मतदान किया। गौरतलब है कि नड्डा ने स्थानीय वार्ड उप चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता निभाई। 

मतदान करने के बाद जेपी नड्डा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने यह भी अपील कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने आगे यह भी कहा है कि लोकतंत्र की नींव जनता की एक्टिव भागीदारी पर आधारित है और मतदान उसका सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। नड्डा ने विश्वास जताया कि लोग लोकतांत्रिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.