होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Inner Manipur Lok Sabha Seat: इनर मणिपुर लोकसभा सीट पर NDA और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला, जानिए सियासी समीकरण

By LSChunav | Apr 16, 2024

मिजोरम लोकसभा सीट पर हमेशा निर्दलीय ही वोटरों की पहली पसंद रहे हैं। यहां के मतदाताओं के लिए निर्दलीय के बाद कांग्रेस उनकी दूसरी प्राथमिकता रहती है। हांलाकि इस सीट के बनने के बाद से कांग्रेस का इस सीट पर लगातार दबदबा रहा है। हांलाकि अब इस सीट पर अब कांग्रेस को भाजपा कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मिजोरम सीट से नेशनल फ्रंट के सी लालरोसांगा ने जीत हासिल की थी। राज्य में मुकाबला एनडीए और कांग्रेस के बीच है। राज्य में दो लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से एक भीतरी और दूसरी बाहरी लोकसभा सीट है। आइए जानते हैं इनर मणिपुर लोकसभा सीट पर कौन से प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

बीजेपी प्रत्याशी बसंत कुमार सिंह 
भारतीय जनता पार्टी ने मणिपुर के शिक्षा मंत्री थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को आंतरिक मणिपुर लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार नामित किया। बता दें कि वर्तमान समय में बीजेपी के विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह के पास है। बसंत कुमार सिंह को एक ऐसे नेता के रूप में देखा जाता है, जिनकी पार्टी के भीतर और बाहर व्यापक स्वीकार्यता है। वह राजनीति में गहरी जड़ें रखने वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में भी देखा जाता है जो आमतौर पर कम प्रोफ़ाइल रखते हैं। लेकिन विवादों में पड़ने से बचते हैं और कार्यों के माध्यम से अधिक बोलते हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी गोमचा बिमोल अकोइजाम
अब तक हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने यहां से 10 बार जीत हासिल कर चुकी है। इस बार कांग्रेस पार्टी ने जेएनयू के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम इनर मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है। जीवनभर में अध्यापन के बाद राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा था। अकोइजाम राज्य के उन शिक्षाविदों में से एक है, जो अक्सर शासन और अधिकारियों से जुड़े मुद्दों पर बोलते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.