कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बनें रहते हैं। विवादित वायन देने वाले मणिशंकर अय्यर ने अपनी पार्टी के दिग्गज नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने शशि थरुर, पवन खेड़ा और जयराम रमेश के बारे में विवादित बातें तक कह डाली है। उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस पार्टी केरल में आगामी विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी।
एनडीटीवी की रिपोर्ट से पता चला है कि, मणिशंकर अय्यर ने कहा, "कांग्रेस पार्टी केरल में विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी क्योंकि पार्टी के नेता कम्युनिस्टों से ज्यादा एक-दूसरे से नफरत करते हैं।" अय्यर का बयान यह तब आया है जब केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने हाल ही में की गई तारीफ पर मचे बवाल आया है। उन्होंने भविष्यवाणी की थी आने वाले चुनावों के बाद भी लेफ्ट के दिग्गज नेता टॉप पोस्ट पर बनें रहेंगे।
मणिशंकर अय्यर ने खेड़ा को बताया कठपुतली
लेकिन कांग्रेस ने इस बयान से खुद को अलग कर दिया है। पार्टी नेता पवन खेड़ा ने कहा कि अय्यर का कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है और वह अपने व्यक्तिगत विचार पेश कर रही हैं। इस पर अय्यर ने खेड़ा को कठपुतली बताया है और कहा कि वह पार्टी के प्रवक्ता नहीं हैं।
उन्होंने कहा, "वह पिछले दो साल से मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। अगर कांग्रेस पार्टी को पवन खेड़ा के अलावा कोई और प्रवक्ता नहीं मिला तो उसकी हालत ऐसी ही होगी।"
'केरल में नहीं जीतेगी कांग्रेस'
इसके बाद, उन्होंन यह भी कहा है कि, केरल में कांग्रेस की जीत की संभावनाओं पर एक सवाल के जवाब में अय्यर ने कहा, "मैं चाहता हूं कि कांग्रेस जीते, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा क्योंकि कांग्रेस के नेता बंटे हुए हैं। वे कम्युनिस्टों से ज्यादा एक-दूसरे से नफरत करते हैं।"
जयराम रमेश पर भी साधा निशाना
इतना ही नहीं, अय्यर ने तिरुवनंतपुरम से चार बार के सांसद शशि थरुर पर भी तीखी टिप्पणी की। थरुर को एंटी-पाकिस्तान बताते हुए अय्यर ने कहा कि वह, "देश का अगला विदेश मंत्री" बनने की चाह पाले हुए हैं। अय्यर ने यह भी कहा कि कांग्रेस के संचार प्रमुख जयराम रमेश की अपनी नौकरी बचानी है।