होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Manipur Security: मणिपुर सरकार ने गैंगरेप व छेड़छाड़ की पीड़ित महिलाओं को दिया 5 करोड़ का मुआवजा

By LSChunav | Dec 08, 2023

अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग को लेकर मणिपुर में मैतई और कूकी समुदाय में जारी गतिरोध में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि बीते 3 मई को मणिपुर में कूकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा बढ़ी थी। जिसके बाद राज्य में हिंसा ने विकराल रूप धारण कर लिया था। जिसके बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक दुष्कर्म और अन्य आपराधिक घटनाओं में पीड़ित महिलाओं को मदद के तौर पर 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। 

मणिपुर सरकार ने बताया कि यह राशि पीड़ित महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर की गई है। लेकिन यह सहायता राशि कितनी महिलाओं को दी गई है। इसके बारे में सरकार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि राज्य की हिंसा में पीड़त महिलाओं को 5 लाख से 10 लाख तक की सहायता राशि दिए जाने का काम किया जा रहा है। वहीं हिंसा के दौरान मौत या फिर सामूहिक दुष्कर्म से पीड़ित महिलाओं को 5 से 10 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। वहीं हिंसा में घायल महिलाओं को 1 से 9 लाख रुपए तक की राशि प्रदान की गई है। 

बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार ने यह राशि जारी की है। बता दें कि हिंसा के दौरान दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। घटना के करीब डेढ़ महीने बाद मामले पर FIR दर्ज की गई थी। बेकाबू भीड़ ने गांव पर हमलाकर महिलाओं को कपड़े उतारने पर मजबूर कर दिया था। इस मामले में सीबीआई ने 6 लोगों को मुख्य आरोपी बनाया था।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.