होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद महबूबा मुफ्ती ने कोर्ट और मीडिया पर साधा निशाना

By LSChunav | May 10, 2023

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद पाकिस्तान में अस्थिरता का माहौल बन गया है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बहाने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भारतीय मीडिया और कोर्ट पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि 'तुच्छ आरोपों' पर पाकिस्तान के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। मुफ्ती ने कहा कि पाकिस्तान का लोकतंत्र खतरे में हैं। 

महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीद की किरण यह है कि पाकिस्तान स्वतंत्र न्यायपालिका और मीडिया सरकार को जवाबदेह ठहराया जा रहा है। जो भारत के कोर्ट और मीडिया से बिलकुल विपरीत है। बता दें कि मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र पर खतरा बना हुआ है। मुफ्ती ने आगे कहा कि 'दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र (भारत) के विपरीत वहां एकमात्र उम्मीद की किरण एक स्वतंत्र न्यायपालिका और सरकार को जवाबदेह ठहराने वाला मीडिया है'।

भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हुए इमरान खान
आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार की गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी सामने आई है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अर्धसैनिक रेंजर्स ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से भ्रष्टाचार के एक मामले में अरेस्ट किया है। हालांकि उनके समर्थकों यानी की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के समर्थकों ने गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन भी किया।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.