चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस और द्रमुक की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने आरोप लगाया है कि इस केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस का शासन राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार से भरा था और यह क्षेत्र दिल्ली में "एक परिवर" के लिए ''एटीएम'' बन गया था। वहीं, द्रमुक पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि जनता ने तमिलनाडु में हो रहे घोटालों की लंबी सूची देखी है।
क्यों बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने रविवार को पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की नई परियोजनाओं का अनावरण करते हुए और नई पहलों के लिए नींव पत्थर रखने के कार्यक्रम में कहा कि 2047 तक पुडुचेरी को एक 'विकसित' केंद्र शासित प्रदेश बनना चाहिए और ''डबल इंजन सरकार इस मिशन में आपके साथ है।''
पुडुचेरी एआइएनआरसी-भाजपा गठबंधन सरकार
आपको बता दें कि, पुडुचेरी एआइएनआरसी-भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा शासित है, जहां एक महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि कांग्रेस और द्रमुक पुडुचेरी के विकास यात्रा में 'स्पीड ब्रेकर' बन गए हैं। पुडुचेरी में कांग्रेस के पूर्व शासन के दौरान राशन की दुकानों में चावल नहीं था, वेतन में देरी होती थी और गुंडे व ड्रग माफिया सड़कों पर राज करते थे।
उन्होंने आगे कहा कि, पुडुचेरी एक मेडिकल टूरिज्म हब बन सकता है। यहां पहले से ही नौ मेडिकल कॉलेज है। पीएम मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने पुडुचेरी का विशेष सहायता के तहत पूंजी निवेश योजना में शमिल किया है, जो सिर्फ राज्यों के लिए है।
तमिलनाडु के लिए केंद्र प्रतिबद्ध,मदुरै में 4,400 करोड़ की परियोजनाएं
नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार का साझा उद्देश्य तमिलनाडु को एक उन्नत और समृद्ध राज्य के रूप में आगे बढ़ाना है, क्योंकि विकसित तमिलनाडु ही विकसित भारत की आधारशिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार राज्य के समावेशी विकास और निरंतर प्रगति के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र का मुख्य संकल्प तमिलनाडु को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है, क्योंकि राज्य की तरक्की ही देश के समग्र विकास का मजबूत आधार बनेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार तमिलनाडु के संतुलित और सर्वसमावेशी विकास को सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण समर्पण और दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत है।