पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस पर संसद में संविधान 131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित होने से रोककर महिलाओं के साथ विश्वासघात’’ करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाएं सत्तारूढ़ दल को सजा देंगी।
बांकुड़ा जिले में बिष्णुपुर में एक चुनावी रैली को संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूलने कांग्रेस के साथ मिलकर उस विधेयक को पारित होने से रोका, जिसका उद्देश्य संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना था क्योंकि ये लोग महिला सशक्तीकरण के खिलाफ’ है।
क्या कहा पीएम मोदी ने
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा संसद में तृणमूल ने महिलाओं के साथ किस तरह विश्वासघात किया है। टीएमसी ने कांग्रेस के साथ मिलकर इस विधेयक को रोकने की साजिश की है, क्योंकि महिला सशक्तिकारण के खिलाफ है।
- दूसरी तरफ भाजपा की पहचान महिला सशक्तीकरण, उनकी सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी हुई है, यही कारण है कि देशभर की महिलाएं भाजपा को आशीर्वाद दे रही हैं।
- भाजपा चाहती है विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका बढ़े और अधिक से अधिक महिलाएं राजनीति में आएं। लेकिन बंगाल ने एक बार फिर देखा कि टीएमसी ने राज्य की बहनों और बेटियों के साथ विश्वासघात किया।
- टीएमसी पर महिला आरक्षण और महिला सशक्तिकरण दोनों का विरोध करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि राज्य की महिला मतदाता इस पार्टी को करारा जवाब देंगी।
- टीएमसी महिला सशक्तिकरण और आरक्षण नहीं चाहती। पश्चिम बंगाल की महिलाएं उसे सजा देंगी।
महिला सशक्तीकरण का विरोध करती है टीएमसी: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी की ये टिप्पणियां उस घटनाक्रम के दो दिन बाद आई है, जब भाजपा नीत केंद्र सरकार लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित कराने में सफल नहीं हो पाया। यह विधेयक साल 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कराकर 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से संबंधित था। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और महिलाओं को प्रतिनिधित्व से वंचित रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यही तृणमूल घुसपैठियों को लाभ पहुंचाने के लिए हर कानून और हर नियम तोड़ती है, लेकिन महिला सशक्तीकरण का विरोध किया है।