होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Vadodara दौरे पर PM Modi: Gen Z के मुद्दों पर MS University में युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

By LSChunav | Aug 31, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरा पूरा करने के बाद गुजरात के दौरे पर होंगे। पीएम मोदी 2014 लोक सभा चुनावों में निर्वाचन क्षेत्र रहे वडोदरा की धरती से Gen Z के मुद्दे पर विपक्ष को करारा जवाब दिया है। यह वडोदरा और नवसारी के दौरे महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ विश्वविद्यालय के पवेलियन में छात्रों और युवाओं से संवाद और चर्चा करेंगे। 
असल में जेन जी के दिल्ली प्रोटेस्ट के बाद पीएम मोदी किसी विश्वविद्यालय में खुद जाएंगे और युवाओं से चर्चा करेंगे।

यूनिवर्सिटी पवेलियन में पीएम का कार्यक्रम
पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के लिए MS यूनिवर्सिटी के पवेलियन को फाइनल किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी वडोदरा में कई और कार्यक्रम करेंगे लेकिन युवाओं से संबंधित कार्यक्रम पर ज्यादा फोकस होता है। गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी और बीजेपी युवा मोर्चा प्रेसिडेंट हेमांग जोशी ने संयुक्त तौर निरीक्षण किया। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस कार्यक्रम में करीब 6 हजार से अधिक युवा शामिल होंगे। असल में यह कार्यक्रम 8 सितंबर को होगा। 

क्यों जरुरी है वडोदरा दौरा?
 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बर्थडे 10 दिन पहले ही वडोदरा आ रहे हैं।

 - 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पीएम मोदी 76 साल के हो जाएंगे। 

 - 7 अक्तूबर को पीएम नरेंद्र मोदी संवैधानिक पद पर 25 साल पूरे करेंगे। 

यूनिक होगा पीएम का प्रोग्राम
पीएम मोदी का यह प्रोग्राम काफी यूनिक तरीके होने की उम्मीद जताई जा रही है। वडोदरा शहर पुलिस ने पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए पवेलियन के फाइनल होने के बाद इसकी सुरक्षा बढ़ा दी है। इस प्रोग्राम को लाइव कहीं से भी देख सकते हैं। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.