होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Bankipur में Prashant Kishor का शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों के हुजूम संग भरा Nomination

By LSChunav | Jul 13, 2026

बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। आज यानी 13 जुलाई को इस सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। आज 3 प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 
बता दें कि, जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर, एनडीए की तरफ से भाजपा नीरज कुमार सिन्हा और तेज प्रताप की पार्टी जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी आज अपना पर्चा दाखिल करेंगे। आज नामांकन सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक होगा। आइए आपको इससे संबंधित जानकारी को आप से साझा करें।

नॉमिनेशन फाइल करने के लिए निकले प्रशांत किशोर
जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करने के लिए निकल चुके हैं। इस खास मौके पर उनके साथ भारी संख्या में समर्थकों का हुजूम मौजूद है। जन सुराज पार्टी के बैनर तले चुनावी मैदान में उतरे प्रशांत किशोर के इस नामांकन को लेकर राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल है। समर्थकों का गजब उत्साह देखने को मिल रहा है। 

संजय सरावगी बोले NDA प्रत्याशी जीतेगा
इस बीच, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव है और तेजस्वी यादव यूरोप के भ्रमण पर हैं। इस बार एनडीए के प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव में और अधिक मतों से जीतेंगे। पिछली बार राजद को 51 हजार वोटों से हराया था, इस बार इससे भी अधिक वोटो से राजद को हराएंगे।

नामांकन के बाद जनता के बीच उतरेंगे बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा, बांकीपुर में करेंगे रोड शो
बिहार के बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जानकारी के मुताबिक, नामांकन दाखिल के बाद नीरज सिन्हा बांकीपुर में रोड शो भी करेंगे। रोड शो को लेकर तैयारियां चल रही हैं। 

 बांकीपुर में कौन-कौन लड़ रहा चुनाव?
आपको बताते चलें कि, बांकीपुर में प्रशांत किशोर का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा से है। राजद ने यहां से रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं तेज प्रताप की जेजेडी ने वीणा मानवी को अपना प्रत्याशी बनाया है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.