होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

सरकार पर प्रियंका गांधी का तजं कहा, मोदी को सनक है हमारे परिवार के बारे में बात करने की

By LSChunav | Apr 24, 2019

फतेहपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी फतेहपुर में रैली के दौरान हमलावर रूप में नजर आई। महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को मतदाताओं से अपील की हैं कि वे ऐसी सरकार लेकर लायें जो उनकी समस्याओं की बात करे और उनका हल करे। प्रियंका गांधी का सीधा हमला मोदी सरकार पर था। प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा इस बार 2014 से ज्यादा सीटों से सरकार बनाने जा रही है: अमित शाह

प्रियंका गांधी ने फतेहपुर में एक चुनावी जनसभा में कहा, ऐसी राजनीति लायें जो आपकी समस्याओं की बात करे, उसे हल करे। उन्होंने मतदाताओं से कहा,  राजनीति को बदलिये ... सिर्फ अपने क्षेत्र के लिए नहीं ... अपनी जरूरतों के लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए और देश को बचाने के लिए। प्रियंका ने वोटरों से कहा,  झूठ की राजनीति एवं नकारात्मक राजनीति को परे कीजिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति जमीनी राजनीति नहीं है। उसका जनता से ताल्लुक नहीं है। भाजपा हवा में उड़ रही है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान और नौजवान प्रताड़ित है तथा महिलाएं असुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी चुनाव लड़ें तो जीत मुश्किल, न लड़ें तो बीजेपी के तानें सुनें

प्रियंका गांधी फतेहपुर में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनको ये सनक है, मेरे परिवार के बारे में ही बात करते हैं। 50 प्रतिशत इनका जो भी चुनावी भाषण होता है यही बोलते हैं कि नेहरू जी ने क्या किया, इंदिरा गांधी ने क्या किया लेकिन ये नहीं बताएंगे कि पांच सालों में इन्होंने क्या किया।
 
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर पर तंज करते हुए कहा कि 72 गरीबों को देने वाली योजना को सरकार जुमला बता रही हैं। लेकिन हमेशा जुमला देने वाली सरकार हम पर जुमला देने का आरोप लगा रही हैं। हम आपको बता दें कि हमारी सरकार बनने के बाद हम 72 हजार गरीबों के देंगे। 72 हजार का निर्णय भाई राहुल ने सोच समझ कर लिया है। 72 हजार खाते में पहुंचेंगे, भाजपा की तरह केवल जुमला नहीं रहेगा। प्रियंका ने कहा कि जनता से नेता की दूरी अच्छी नहीं। कांग्रेस इसी दूरी को कम कर रही है। इस मौके पर ऊषा मौर्या जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, प्रत्याशी राकेश सचान, मानवेन्द्र सचान, मंजू चंद्रा, अभिमन्यु सिंह, ओम प्रकाश गिहार आशुतोष पांडेय मौजूद रहे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.