होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Rajasthan Politics: राहुल गांघी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' राजस्थान में शुरु हुई, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

By LSChunav | Feb 21, 2024

लोकसभा के चुनाव से पहले कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांघी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर निकले हैं। राजस्थान में राहुल गांघी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'  पहुंच चुकी है। राजस्थान में चल रही राजनैतिक उथल-पुथल के बीच राहुल गांघी की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। दरअसल, पिछले दिनों में वागड क्षेत्र के नेता महेन्द्र जीत सिंह मालवीय ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा पार्टी में शामिल हो गए हैं। इनके जाने के बाद अन्य कांग्रेसी नेताओं के भी भाजपा जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। महेन्द्र जीत सिंह मालवीय दो दशक से वागड क्षेत्र में कांग्रेस की कमान संभाले हुए थे। 2 मार्च को धौलपुर में शुरु होगी, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'
कांग्रेस के महासचिव जयराम ठाकुर ने बताया कि पांच दिन के ब्रेक के बाद 2 मार्च को दोपहर 2 बजे धौलपुर में फिर से एक बार शुरु होगी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'।
लेकिन कुछ समय बाद ही यह यात्रा मध्य प्रदेश के लिए निकल जाएगी। बता दें कि, राहुल गांघी की धौलपुर से यात्रा शुरु करने के दौरान यहां सभा भी रखी जाएगी।
महाकाल के दर्शन भी करेंगे
5 मार्च को राहुल गांघी उज्जैन के परम पवित्र श्री महाकलेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। कांग्रेस के महासचिव जयराम ठाकुर ने बताया कि राहुल गांघी 5 दिन के ब्रेक लेंगे।  इस दौरान वह 27 और 28 फरवरी को इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दो विशेष लेक्चर देने जाएंगे। दिल्ली में होने वाली सभी महत्वपूर्ण बैठकों में भी शामिल होंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.