भाजपा ने पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत हासिल की है। इसके बाद विधायक दल के नेचा को चुनने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। बीजेपी नेतृत्व ने गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इतना ही नहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी बतौर सह-पर्यवेक्षक बंगाल जाएंगे। सीएम दौड़ में सुवेंदु अधिकारी को सबसे आगे माना जा रहा है। सुवेंदु ने ममता बर्नजी को दूसरी बार हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की है, लेकिन 15 साल तक राज्य की कमान महिला मुख्यमंत्री के हाथों में रहने के बाद भाजपा के सामने एक अलग चुनौती है।
भाजपा का बड़ा सपना हुआ है सच
दरअसल, 9 मई को पश्चिम बंगाल में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होने वाला है। आपको बता दें कि, 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती है। लगभग 50 साल बाद बंगाल में ऐसा होगा कि जब केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होगी। पहले ऐसा कांग्रेस के समय पर हुआ था। द्धार्थ शंकर रे बंगाल में कांग्रेस के आखिरी सीएम थे। वह मार्च, 1972 से अप्रैल, 1977 तक सीएम रहे। उस वक्त पर केंद्र की सत्ता कांग्रेस के पास थी। तब से कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ।
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों में भाजपा को 293 सीटें में 207 पर जीत हासिल हुई है, जबकि टीएमसी के खाते में केवल 80 सीटें आई हैं।
पश्चिम बंगाल से जुड़ी बड़ी बातें
- अब तक बंगाल में केवल 8 नेताओं को सीएम बनने का मौका मिला है।
- ममता बनर्जी अकेली महिला हैं जिन्होंने राज्य में सीएम की कुर्सी संभाली।
- पश्चिम बंगाल राज्य में अभी तक कोई भी डिप्टी सीएम नहीं बना है।
- यदि भाजपा सीएम के साथ डिप्टी सीएम बनाती है, तो यह पहला प्रयोग होगा।
सीएम और डिप्टी सीएम का फॉर्मूला
भाजपा सत्ताधारी राज्यों में सीएम और डिप्टी सीएम का फॉर्मूला काफी चलता है। जैसे कि, गुजरात में बीजेपी ने भूपेंद्र पटेल को सीएम और हर्ष संघवी को डिप्टी सीएम बनाया है। इसी तरह से बिहार में मुख्यमंत्री कुर्सी पर सम्राट चौधरी है और दो डिप्टी सीएम सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव जेडीयू से है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री है जबकि केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम हैं। वहीं, राजस्थान में भी डिप्टी सीएम का फॉर्मूला अपनाया गया है, यहां भजनलाल शर्मा सीएम है तो दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम हैं।
इसी तरह से ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी डिप्टी सीएम हैं। जहां दो-दो डिप्टी सीएम कार्यरत हैं।