होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Uttarakhand: Kumbh और विधानसभा चुनाव को लेकर CM Pushkar Singh Dhami की सुरक्षा होगी मजबूत

By LSChunav | Sep 16, 2026

उत्तराखंड में कुंभ और विधानसभा की सुरक्षा के लिए इंटेलीजेंस ने तैयारियों शुरु कर दी हैं। डीजीपी दीपम सेठ की अध्यक्षता में हुई इंटेलीजेंस के अधिकारियों की बैठक में राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के तरह-तरह के पहलुओं पर विचार विमर्श कर दिशा निर्देश दिए गए।


विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा को भी सुदृढ़ किया जाएगा। वहीं, धार्मिक और सरकारी आयोजनों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सोशल मीडिया पर निगरानी की आदेश भी बैठक में दिए गए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश

आपको बताते चलें कि, विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री व अन्य वीआईपी की सुरक्षा के संबंध में ठोस तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। चुनावों में मुख्यमंत्री के भ्रमण बढ़ जाएंगे। चुनावी सभाओं के लिए अन्य बड़े नेता और मंत्रियों के कार्यक्रम भी होते हैं।

ऐसे में सभी कार्यक्रमों के मद्देनजर कानून व्यवस्था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी बैठक में दिए हैं।

इतना ही नहीं, सभी महत्वपूर्ण आयोजनों व व्यवस्थाओं को सुचारु रुप से कराने के लिए आवश्यक जनशक्ति, तकनीकी उपकरणों और संसाधनों का प्रबंधन समय रहते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।  वहीं, आगामी राज्य स्थापना दिवस, नवरात्र, दशहरा, दीपावली आदि महत्वपूर्ण पर्वों के दृष्टिगत व्याप्त संवेदनशीलता पर सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.