होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Puducherry Election में Thalapathy Vijay का बड़ा दांव, TVK सभी 30 सीटों पर अकेले ठोकेगी ताल

By LSChunav | Mar 23, 2026

लोकप्रिय अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) ने पुदुचेरी विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ने का घोषणा की है। इतना ही नहीं पार्टी ने प्रदेश की सभी 30 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम एलान किया है। इस रविवार को पार्टी ने घोषणा किया है कि वह सभी 30 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी।

सूची में शामिल है कई बड़े नाम

टीवीके द्वारा जारी की गई सूची में दो महिला उम्मीदवार को भी शामिल किया गया है, जिन्हें पुदुचेरी क्षेत्र की मंगलम और कादिरकामम सीटों से टिकट दिया गया है। पार्टी ने तिरुभुवनै (आरक्षित) सीट से ए.के. साई जे. सरवनन कुमार को उम्मीदवार बनाया है। ओस्सुदु (आरक्षित) सीट से दोबारा चुनाव लड़ने के लिए टिकट न मिलने के बाद सरवनन कुमार ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को भी दिया टिकट

टीवीके ने पूर्व एआईएडीएमके विधायक के. ए. यू. असाना और एल. पेरियासामी को क्रमशः कराईकल (दक्षिण) और नेट्टापक्कम (आरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पुदुचेरी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी.सामीनाथन को लॉस्पेट विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। इसके साथ ही, पुदुचेरी के पूर्व उप पुलिस महानिरीक्षक वी. जे. चंद्रन और कांग्रेस के पूर्व विधायक एन. धनवेलु भी टीवीके पार्टी के उम्मीदवारों में शामिल हैं। पार्टी ने बाकी सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.