होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Palghar Lok Sabha Seat: किसका होगा पालघर, हेमंत विष्णु, भारती कामडी और राजेंद्र पाटिल के बीच टक्कर

By LSChunav | May 16, 2024

महाराष्ट्र के पालघर लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान होना है। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत विष्णु सावरा को दिया टिकट है। बता दें कि साल 2019 के चुनाव में अविभाजित शिवसेना ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। यहां से वर्तमान सांसद राजेंद्र गावित हैं। बता दें कि इस लोकसभा सीट से भाजपा के हेमंत विष्णु सावरा का मुकाबला शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार भारती कामडी और बहुजन विकास आघाड़ी के प्रत्याशी राजेंद्र पाटिल से होगा।

भाजपा प्रत्याशी हेमंत विष्णु सावरा
बता दें कि भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हेमंत पेशे से चिकित्सक हैं। वह महाराष्ट्र के वाडा से आने वाले पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हेमंत विष्णु सावरा हड्डी विशेषज्ञ हैं। वह लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रय हैं। हेमंत सावरा को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। साल 2019 के चुनाव में उन्होंने विक्रमगढ़ से चुनाव लड़ने की तैयारी थी। हालाँकि उस दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

शिवसेना यूबीटी प्रत्याशी भारती कामडी
वहीं शिवसेना यूबीटी ने पालघर लोकसभा सीट से भारती कामडी को टिकट दिया है। दरअसल, पालघर लोकसभा सीट को शिवसेना का गढ़ माना जाता है। ऐसे में पार्टी ने इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए भारती कामडी पर भरोसा जताया है। भारती कामडी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए उद्धव ठाकरे भी प्रचार कर रहे हैं। 

बहुजन विकास अघाड़ी प्रत्याशी राजेंद्र पाटिल
स्थानीय पार्टी बहुजन विकास आघाडी से बोईसर के विधायक राजेंद्र पाटिल चुनावी रण में उतरे हैं। राजेंद्र पाटिल का मानना है कि उनकी सीधी टक्कर भाजपा से है। बहुजन विकास अघाड़ी प्रत्याशी राजेंद्र पाटिल के चुनावी रण में उतरने से यह मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.