ताज़ा खबर

लद्दाख

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • जनसंख्या: 289023
  • पुरुष: 179022
  • महिला: 110001
  • लोकसभा सीटें: 1
  • राजधानी: लेह

लद्दाख लोकसभा सीट जम्मू-कश्मीर की 6 लोकसभा सीटों में से एक है। क्षेत्रफल के हिसाब से लद्दाख देश की सबसे बड़ी लोकसभा सीट है। इसका क्षेत्रफल 173266.37 किलोमीटर स्क्वॉयर है। इस सीट पर वोटरों की संख्या 1.59 लाख है। लद्दाख के उत्तर में चीन तथा पूर्व में तिब्बत की सीमाएं हैं। सीमावर्ती स्थिति के कारण सामरिक दृष्टि से इसका बड़ा महत्व है। इस सीट पर अब तक 12 बार चुनाव हो चुका है। इस सीट पर अब तक सबसे ज्यादा 6 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी ने पहली बार जीत हासिल की थी। बीजेपी के थुपस्तान छेवांग ने इस सीट पर जीत के साथ पार्टी के लिए इतिहास रचा था। उन्होंने 36 वोटों से निर्दलीय प्रत्याशी गुलाम रजा को हराया था। वहीं, इस सीट पर तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी सैयद मोहम्मद काजिम रहे थे।

लद्दाख ताज़ा आलेख