AAP MLA Charanjit Singh लड़ेंगे चुनाव, Sri Chamkaur Sahib से पार्टी तय करना बाकी

श्री चमकौर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कद्र न मिलने के कारण वह किस दल से चुनाव लड़ेंगे, इसका फैसला जल्द होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पर पिछले एक साल से मिलने का समय न देने का आरोप भी लगाया।
पंजाब में विधानसभा चुनाव लेकर सियासी हलचल काफी तेज है। श्री चमकौर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने आज अपनी कोर कमेटी के साथ अगली राजनीतिक रणनीति को लेकर बैठक की। इस वक्त उनके समर्थकों ने हाथ खड़े कर उन्हें अपना समर्थन देने का भरोसा किया है।
क्या बोले डॉ. चरणजीत सिंह?
डॉ. चरणजीत सिंह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह श्री चमकौर साहिब से चुनाव जरुर लड़ेंगे । उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपने फैसले पर दोबारा विचार करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना उनका तय है, लेकिन किस पार्टी से चुनाव लड़ना है, इसका खुलासा आने वाले दिनों में हो जाएगा।
डॉ. चरणजीत सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव में हराया था, लेकिन पार्टी की तरफ से उनकी कद्र नहीं की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव हराने के लिए सिर्फ उनके पास गिद्दड़सिंगी है।
जसवीर सिंह गढ़ी से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि अपना आशीर्वाद वाला हाथ उठा लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जसवीर सिंह गढ़ी को आशीर्वाद संगठन मजबूत करने के लिए दिया था, न कि चुनाव लड़ने के लिए।
विधायक ने यह भी कहा कि पिछले एक साल से वह विधानसभा क्षेत्र संबंधित मुद्दों पर बातचीत के लिए मुख्यमंत्री से समय मांग रहे है, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री की तरफ ओर से मिलने का समय नहीं दिया गया।



