West Bengal में सियासी भूचाल: Abhishek Banerjee के घर आधी रात Police Raid, Mamata भी पहुंचीं

दिव्यांशी भदौरिया     Jun 14, 2026
शेयर करें:   
West Bengal में सियासी भूचाल: Abhishek Banerjee के घर आधी रात Police Raid, Mamata भी पहुंचीं

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब पुलिस और केंद्रीय बलों ने टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पर तड़के छापा मारा, जिस पर टीएमसी ने ताला तोड़कर घुसने का आरोप लगाया है। यह कार्रवाई बनर्जी के फरार सहायक की तलाश में की गई, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंचीं।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय हलचल बढ़ गई जब टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर तड़के करीब 3 बजे केंद्रीय बलों और पुलिस की बड़ी टीम पहुंची। इस कार्रवाई को लेकर टीएमसी ने कड़ा विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि सुरक्षाबल बिना अनुमति के घर में दाखिल हुए। घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी तुरंत वहां पहुंच गईं, जिसके बाद राजनीतिक माहौल और गर्मा गया।


प्रातः काल 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस टीम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम मोदिनीपुर के शालबनी थाने और कोलकाता पुलिस के अधिकारियों सहित कई पुलिसकर्मी शनिवार सुबह करीब 3 बजे बनर्जी के निवास पर पहुंचे। छापेमारी के समय केंद्रीय बलों के जवानों ने घर के बाहर मोर्चा संभाल लिया, वहीं, पुलिस अधिकारियों ने आवास के अंदर दाखिल होने की कोशिश की। पुलिस अभिषेक बनर्जी के कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में पहुंची थी, जो एक मामले में फरार चल रहा था।


छापेमारी के दौरान क्या-क्या हुआ?

मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम मेदिनीपुर के सलबोनी थाने की टीम, एक डीएसपी के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों के साथ, शनिवार सुबह करीब 3 बजे दक्षिण कोलकाता के कालीघाट रोड स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची। कुछ देर बाद स्थानीय कालीघाट थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कर्मी भी शामिल थीं, बताया गया है कि पहली बार कई बार घर का दरवाजा खटखटाया गया। कुछ देर तक कोई जवाब नहीं मिला, पुलिस 2 घंटे तक इंतजार किया। इसके बाद राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की मदद से प्रवेश द्वार का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। 


तीन दिनों तक जांच एजेंसियों के सामने पेश होंगे

बताया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी को लगातार तीन दिनों तक जांच एजेंसियों के सामने पेश होना है। 

14 जून

 आपको बताते चलें कि 14 जून को राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेताओं की नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर कुछ टीएमसी विधायकों के हस्ताक्षरों में कथित गड़बड़ी के मामले में सीआईडी मुख्यालय भवानी भवन में अभिषेक बनर्जी से पूछताछ होनी है। 


15 जून

बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले मामले को लेकर ईडी के साल्ट लेक कार्यालय में पेशी।


16 जून

विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने और हिंसा भड़काने के आरोपों से जुड़े मामले में फिर सीआईडी पूछताछ करेगी।