Dehradun पहुंचे Amit Shah, Uttarakhand Police को सौंपा President's Colour

दिव्यांशी भदौरिया     Nov 06, 2026
शेयर करें:   
Dehradun पहुंचे Amit Shah, Uttarakhand Police को सौंपा Presidents Colour

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस को राष्ट्रपति कलर सौंपा। जनसभा में उन्होंने देवभूमि को सांस्कृतिक राजधानी बनाने और आगामी चुनाव में 65 पार का लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। इस समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को उत्तराखंड गौरव व बाल वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

आज यानी 6 नवंबर 2026 को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह बनाया गया है। इस समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट  पर उनका स्वागत किया है।

आज के कार्यक्रम में राज्योत्सव की जनसभा और उत्तराखंड पुलिस के लिए राष्ट्रपति कलर अलंकरण समारोह प्रमुख आकर्षण रहने वाला है।

अमित शाह आज देहरादून में कहां-कहां जाएंगे और उनका पूरा कार्यक्रम क्या है?

केंद्रीय मंत्री अमित शाह पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित उत्तराखंज पुलिस का राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे पुलिस को राष्ट्रपति कलर सौपेंग। उन्हें भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लेना था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह बैठक टाल दी गई है।

अमित शाह बोले- देवभूमि को बनाएंगे देश की सांस्कृतिक राजधानी, भाजपा ने रखा 65 पार का लक्ष्य

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड की देवभूमि को देश की सांस्कृतिक राजधानी बनाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी की वकालत करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अवैध मजारों और मदरसों को हटाने का काम करेगी। अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह भी पसंद नहीं आता। अंत में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क करने और आगामी विधानसभा चुनाव में 65 पार का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

15 को उत्तराखंड गौरव और छह बच्चों को बाल वीरता पुरस्कार

परेड ग्राउंड में राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ के मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दो लोगों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, 15 लोगों को उत्तराखंड गौरव अवॉर्ड और 6 बच्चों को बल वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।