Amit Shah ने Assam से किया Vibrant Village-2 का आगाज, सीमावर्ती गांवों में आएगी विकास की नई लहर

दिव्यांशी भदौरिया     Feb 20, 2026
शेयर करें:   
Amit Shah ने Assam से किया Vibrant Village-2 का आगाज, सीमावर्ती गांवों में आएगी विकास की नई लहर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम से 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II' की शुरुआत कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती गांवों का सर्वांगीण विकास करना और पलायन रोककर सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाना है। यह योजना मोदी सरकार के 'विकसित भारत 2047' के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गौरतलब है कि असम में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। इस समय राज्य में भाजपा की सरकार है। डबल इंजन के चलते राज्य में विकास करने के लिए कई योजनाएं शुरु हुई हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री अमित शाह शुक्रवार को असम में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत करने जा रहे हैं। बता दें कि, यह कार्यक्रम सीमांत गावों को मजबूत बनाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्वांगीण विास को बढ़ावा देने के प्रयासों में से एक मुख्य पड़ाव होगा। 


वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम- 2  एक केंद्र सरकार की योजना है, जिसके लिए वित्त वर्ष 2028-29 तक कुल 6,839 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना को देश के 15 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के कछार जिले के नाथनपुर से इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।


एक्स पर किया पोस्ट


अमित शाह ने अपने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, शुक्रवार को असम में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 का शुभारंभ होगा। यह कार्यक्रम भारत के पहले गांवों के विकास के लिए मोदी जी के विजन को साकार किया है।


उन्होंने आगे कहा कि, वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम ने सीमावर्ती गांवों में वे सभी सुविधाएं प्रदान कीं, जो देश के अन्य हिस्सों में उपलब्ध हैं। गृह मंत्री ने कहा कि इसने सीमावर्ती गांवों से पलायन को रोका, उन्हें समृद्ध आवासीय केंद्र बनाया और सीमा सुरक्षा को कई गुना मजबूत किया।


वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 इन लाभों को अधिक गांवों तक पहुंचाकर सीमाओं को और अधिक मजबूत करेगा। ऐसा करने से विकसित भारत 2047 के विजन के अनुसार सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध बॉर्डर कम्युनिटीज को प्रोत्साहन मिलेगा।