Jharkhand Recruitment Crisis: JPSC-JSSC धांधली पर CBI Probe से कम कुछ मंजूर नहीं, प्रेम नायक का अनशन जारी

रांची में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी है, जहां प्रेम नायक का अनशन 11वें दिन उनकी बिगड़ती सेहत के बावजूद जारी है। प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि पारदर्शी व्यवस्था के लिए सीबीआई जांच अनिवार्य है, जिससे प्रशासनिक तंत्र की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठते हैं। जेपीएससी जेएसएससी सुधार, झारखंड छात्र आंदोलन, सीबीआई जांच की मांग।
रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC सहित मांगों को लेकर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्र आंदोलन को आज 20वां दिन हो चुका है। आंदोलनकारी छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित रुप से अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच सहित अपनी मांगों को लेकर लगातार धरने पर बैठे हुए है।
इससे पहले छात्र 10 अगस्त को विधानसभा के बाहर भी दिनभर प्रदर्शन करते नजर आए। वहीं, आंदोलन के दौरान अनशन पर बैठे हुए है। इस दौरान छात्र प्रेम नायक ने कहा कि उनका अनशन 11वें दिन में पहुंच गया है और सरकार की तरफ से मांगे स्वीकार किए जाने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया है।
प्रेम नायक का अनशन 11वें दिन भी जारी है
छात्र प्रर्दशनकारी प्रेम नायक ने बताया है कि उनका आज 11वां दिन अनशन का है और छात्रों के समग्र आंदोलन का 20वां दिन है। उन्होंने यह भी बताया है कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ रही है और डॉक्टरों ने उन्हें अनशन समाप्त करने की सलाह दी है।
प्रेम नायक ने कहा कि अनशन पर बैठे छात्रों ने डॉक्टरों से स्पष्ट कर दिया है कि सरकार की तरफ से मांगे पूरी किए जाने तक वे अनशन समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की तरफ से बीती रात आंदोलन स्थल का दौरा किया गया था और अधिकारियों के रवैये में कुछ नरमी देखी गई है। हालांकि, आंदोलनकारियों का आरोप है कि प्रशासन अभी भी धरना स्थल को खाली कराने का प्रयास कर रहा है।
CBI जांच से कम कुछ मंजूर नहीं
इस बीच, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच से जुड़े जीवन कुमार ने कहा कि छात्रों की मांगों पूरी तरह स्पष्ट हैं और जब तक सरकार उन्हें स्वीकार नहीं करती, आंदोलन जारी रहने वाला है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों में छात्रों का भरोसा बहाल करने के लिए CBI जांच जरूरी है।
जीवन कुमार ने स्पष्ट तौर पर बताया है कि छात्रों की तरफ से सीबीआई जांच की मांग पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, "जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। CBI जांच के अलावा कोई भी जांच स्वीकार नहीं।



