बिहार चुनाव: गहलोत का कबूलनामा, RJD के आगे कांग्रेस 'बेबस', महागठबंधन में 'फ्रेंडली फाइट'!

दिव्यांशी भदौरिया     Oct 22, 2025
शेयर करें:   
बिहार चुनाव: गहलोत का कबूलनामा, RJD के आगे कांग्रेस बेबस, महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर गहरी दरारें सामने आई हैं, जहाँ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भी 'फ्रेंडली फाइट' की स्थिति स्वीकार की है। यह दर्शाता है कि राजद और कांग्रेस के बीच तालमेल की कमी है, जिससे विपक्षी एकता पर सवाल उठते हैं और भाजपा इसे 'महाफूट' बताकर निशाना साध रही है।

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए राजनैतिक रण शुरु हो चुका है। राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर कुल 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि, पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चली और इसके बाद 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई तथा प्रत्याशी 20 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते थे। अब 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान बिहार में होने जा रहा है।

 बिहार विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत के सरेंडर करने के हालत दिख रहें

 दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर विपक्षी दलों के महागठबंधन को लेकर काफी चर्चाएं चल रही है। मंगलवार को स्पष्ट कर दिया कि गठबंधन एकजुट है और जल्द ही सभी भ्रम समाप्त कर दिए जाएंगे। हालांकि, अब गहलोत ने एक बात कही है कि वो भी कांग्रेस को बिहार में राजद की बढ़त दिलाए रखने में नाकाम ही साबित हुए। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान गहलोत ने स्वीकार किया कि बिहार की 243 विधानसभा सीट में कुछ पर फ्रेंडली फाइट की हालत है।

महागठबंधन में महाफूट

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'महागठबंधन में महाफूट हो गई है। किसी का कोई भी तालमेल नहीं है। ये कई सीटों पर अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। राजद के कार्यकर्ता काग्रेंस को हराने में लगे हैं। कांग्रेस नेता राजद को हराने में लगे हैं और जनता भी इन्हें हराने मे लग गई है।

NDA की बनेंगी सरकार

बीजेपी संसाद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, 'महागठबंधन में सिर फुटव्वल हो रहा है। महागठबंधन में अभी भी कई सीटों पर आमने सामने लड़ रहे हैं। ये जनता को क्या संदेश देंगे। जो सीटों का बंटवारा नहीं कर सका वो सरकार और राज क्या चलाएगा। सरकार NDA चलाएगी जिसके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे।"