Punjab CM Bhagwant Mann का Adarsh School Teachers को बड़ा तोहफा, Salary में 120% की भारी बढ़ोतरी

दिव्यांशी भदौरिया     Aug 26, 2026
शेयर करें:   
Punjab CM Bhagwant Mann का Adarsh School Teachers को बड़ा तोहफा, Salary में 120% की भारी बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आदर्श स्कूलों के शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत की वृद्धि का निर्णय राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। यह पहल न केवल शिक्षकों की आर्थिक स्थिति में सुधार करेगी बल्कि उनके मनोबल को बढ़ाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में सहायक होगी। पंजाब सरकार का यह फैसला लंबे समय से चले आ रहे वेतन विसंगति के अन्याय को समाप्त करने का एक सार्थक प्रयास माना जा रहा है।

पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने आदर्श स्कूलों में सेवाएं निभा रहे शिक्षकों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए उनकी सैलरी में 120 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी करने को मंजूरी दे दी है। सीएम ने इस फैसले को करीब  1,100 शिक्षकों को लाभ होगा, जिससे उनका मासिक वेतन 10,000 रुपये से बढ़कर 22,000 रुपये से अधिक हो जाएगा। इस फैसले से पंजाब के शिक्षकों का भविष्य बेहतरीन बनेगा। वहीं, उचित लाभ, सम्मान और बनती मान्यता मिलनी जरुरी है।


सीएम ने आखिर क्यों लिया यह फैसला

पंजाब के मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार शिक्षकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करती रहेगी, क्योंकि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और प्रत्येक विद्यार्थी का भविष्य सुरक्षित करना शिक्षकों को सशक्त बनाने से शुरु होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारी शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं। करीब दो दशकों से ये शिक्षक कम वेतन मिलने के बावजूद समर्पण भावना के साथ सेवा निभा रहे हैं। हमारी सरकार ने उनके वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी करके लंबे समय से चले आ रहे इस अन्याय को दूर करने का फैसला लिया है।


केंद्रीय विद्यालय स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शिक्षकों को न केवल बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा, बल्कि केंद्रीय विद्यालय स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं भी प्रदान कराएगी। जिससे उनकी सेवा शर्तों में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त इन आदर्श स्कूलों में 15,000 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और पंजाब सरकार विद्यार्थियों व शिक्षकों, दोनों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आगे उन्होंने कहा कि जब शिक्षक सुरक्षित और सम्मानित महसूस करते हैं तो विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त होती है। हमारी प्राथमिकता शिक्षकों के हितों की रक्षा करना है, जिससे इन स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे का भविष्य सेफ रहने वाला है।