राहुल के 'वोट चोरी' आरोप पर भाजपा का महाजवाब, 'H फाइल्स' नहीं, 'H-पाखंड' है

राहुल गांधी के 'वोट चोरी' आरोपों पर भाजपा ने 'H-पाखंड' का पलटवार करते हुए उन्हें अपनी विफलताओं को छिपाने और अराजकता फैलाने का प्रयास बताया। भाजपा ने 24 पेज के जवाब में कांग्रेस की हरियाणा में कम अंतर से हार और अपने भी चुनावों में ऐसे ही अनुभवों का हवाला दिया, जबकि एग्जिट पोल और डुप्लीकेट वोटों के आरोपों को भी खारिज किया। यह राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप चुनाव प्रणाली पर सवालों को गहरा कर रहा है।
हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव पर जारी एच फाइल्स (हाइड्रोजन बम) का भाजपा ने एच फाइल्स- हिपोक्रेसी (पाखंड) के रुप में तथ्यों के साथ जवाब दिया है। इसके बाद, भाजपा ने उन सीटों का ब्योरा जारी किया, जहां कांग्रेस जीती और बोगस वोटो पर दावा किया। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को 25 लाख वोट चोरी के आरोप लगाए थे। बुधवार को बीजेपी ने 24 पेज का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी नाकामियों को छिपाने और देश में अराजकता फैलाने के लिए दोगले दावे करते हैं। भाजपा ने कहा कि हार के बहाने बनाना, लोकतंत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाना और युवाओं में अविश्वास फैलाना राहुल गांधी की आदत है।
आठ सीटें हारी कांग्रेस
राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस 22 हजार मतों से 8 सीटें हारी। भाजपा ने इस पर पलटवार किया कि वह लोहारु, आदमपुर, रोहतक, सढ़ोरा, पंचकूला, फतेहाबाद और थानेसर जैसी 7 सीटें मात्र 12,592 वोटों से हारी थी। इसको नजरअंदाज करना इनके दोगलेपन का उदाहरण है। बीजेपी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में उसे पूर्ण बहुमत के लिए 32 सीटों की जरुरत थी, जो केवल 33 हजार मतों से नहीं मिल सकीं। वहीं, हिमाचल में 10 सीटें 12,036 मतों से हारी, लेकिन कभी बहाने नहीं बनाए।
वोट चोरी के आरोप पर भाजपा ने कहा कि चुनाव आयोग ने 2 अगस्त को सभी दलों को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट दी थी। 16 सितंबर को संशोधित सूची दोबारा शेयर की?
भाजपा ने दिया राहुल के आरोपों का जवाब
भाजपा की तरफ से राहुल गांधी के उस आरोप का जवाब भी दिया गया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस चुनाव जीत रही थी, मगर फिर भी भाजपा ने सरकार बना लीं। पार्टी की तरफ से कहा गया कि साल 2024 में झारखंड और साल 2022 में हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पक्ष में एग्जिट पोल आए थे, वहां पर कांग्रेस की सरकारें बनीं, मगर तब न तो चुनाव आयोग से कोई शिकायत की गई और न ही भाजपा ने इस पर कोई सवाल उठाएं।
'जो तीन सीट भाजपा हारी, वहां भी डुप्लीकेट वोट पड़े'
इसके अलावा, भाजपा ने विधानसभा चुनाव में डुप्लीकेट मतों के बारे में जानकारी दी है, जिनकी वजह से कांग्रेस चुनाव जीती है। मुलाना विधानसभा में मुलाना व ढकोला बूथों पर 223 वोट एक ही फोटो से बने हैं, जोकि पोल हुए।
यहां कांग्रेस की जीत हुई है। थानेसर के बूथ संख्या 81 व बूथ नंबर सात, लोहारू में बूथ संख्या 166 व 161 और पंचकूला में बूथ संख्या 136 व 40 पर एक-एक नाम के कई वोट बने हुए हैं, जहां भाजपा चुनाव हारी है।



