Bhupesh Baghel के करीबी Nirmal Kosare को Congress SC Cell की कमान

दिव्यांशी भदौरिया     Sep 09, 2026
शेयर करें:   
Bhupesh Baghel के करीबी Nirmal Kosare को Congress SC Cell की कमान

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सांगठनिक फेरबदल करते हुए भिलाई-चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को राज्य अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से जारी यह नियुक्ति राज्य के दलित और सतनामी समाज में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कोसरे की यह पदोन्नति कांग्रेस के आंतरिक राजनीतिक समीकरणों को भी प्रभावित करेगी।

इस समय छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष बनाया है। इतना ही नहीं, निर्मल कोसरे के नियुक्ति को लेटर मंगलवार रात जारी किया जाता है। यह नियुक्ति केंद्रीय नेतृत्व के सहमति के बाद जारी की गई है। 

आपको बताते चलें कि, निर्मल कोसरे चरोदा-भिलाई नगर निगम के महापौर हैं। वह अहिवारा विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार भी रह चुके हैं। लेकिन उन्हें हार का सामना करना करना पड़ा था। निर्मल कोसरे छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं।


20 साल बाद कराई थी कांग्रेस में वापसी

कोसरे ने चरोदा नगर निगम में कब्जा करने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और तत्कालीन मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने नगर निगम चुनाव में पूरी ताकत झोंकी थी। इसके बाद से 20 साल बाद भिलाई चरोदा नगर निगम में कांग्रेस के निर्मल कोसरे ने महापौर के पद पर जीत हासिल की थी।


कांग्रेस ने अहिरवारा से बनाया था उम्मीदवार

साल 2023 के विधानसभा चुनाव में निर्मल कोसरे को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस ने उन्हें दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। निर्मल कोसरे में दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, 1998 से कांग्रेस में एक्टिव कोसरे एमएसी की डिग्री ले चुके हैं। बता दें कि, निर्मल कोसरे राज्य के सतनामी समाज से आते हैं। राज्य में सतनामी समाज की बड़ी संख्या में आबादी है।