Assam Politics: विपक्षी गठबंधन के नाम पर CM हिमंत बिस्वा सरमा ने साधा निशाना, कहा- अंग्रेजों ने रखा था यह नाम

अनन्या मिश्रा     Jul 19, 2023
शेयर करें:   
Assam Politics: विपक्षी गठबंधन के नाम पर CM हिमंत बिस्वा सरमा ने साधा निशाना, कहा- अंग्रेजों ने रखा था यह नाम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने गठबंधन के नए नाम I.N.D.I.A पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भारत का नाम 'INDIA' रखा था।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने गठबंधन के नए नाम I.N.D.I.A पर निशाना साधा है। सीएम सरमा ने यह दावा किया कि अंग्रेजों ने देश का नाम 'इंडिया' रखा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को मुक्त करने के लिए 'औपनिवेशिक विरासतों' से लड़ना चाहिए। बता दें कि सीएम हिमंत ने एनडीए से मुकाबला करने के लिए 26 विपक्षी दलों के एकजुट होकर गठबंधन बनाने के बाद यह टिप्पणी सामने आई है।


सीएम ह‍िमंत ब‍िस्‍वा सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा कि सभ्यतागत संघर्ष 'इंडिया और भारत' के आसपास ही केंद्रित है। क्योंकि अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम 'इंडिया' रखा था। वहीं हमारे पूर्वजों ने भारत की आजादी की लड़ाई लड़ी थी। इसलिए हम सभी भारत के लिए काम करना जारी रखेंगे।


NDA को टक्‍कर देने के ल‍िए बनाया गया INDIA

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की क्षेत्रीय शाखा 'नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस' के संयोजक हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा भारत के लिए है। बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने के लिए प्रयास में 26 विपक्षी दल एक जुट हो गए हैं। इन 26 विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम INDIA यानी की 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस' रखा है।


खरगे ने रखा नाम

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संवाददाता सम्मेलन में गठबंधन के नाम का ऐलान किया था। जिसके बाद सभी 26 विपक्षी दलों ने एक स्वर में इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। वहीं कांग्रेस नेता पवार ने भाजपा और निशाना साधते हुए कहा जो लोग I.N.D.I.A को पसंद नहीं करते हैं, उन्हें पाकिस्तान जाकर बस जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह नाम सुझाया था।