Himachal Politics: CM Sukhu का BJP पर बड़ा हमला, भ्रष्टाचार के खिलाफ लाएंगे श्वेत पत्र

दिव्यांशी भदौरिया     Aug 19, 2026
शेयर करें:   
Himachal Politics: CM Sukhu का BJP पर बड़ा हमला, भ्रष्टाचार के खिलाफ लाएंगे श्वेत पत्र

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा शासन के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार पर तथ्यात्मक श्वेत पत्र लाने की घोषणा करके राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। यह कदम राज्य में प्रशासनिक शुचिता और पूर्ववर्ती सरकार की जवाबदेही तय करने के विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है। हिमाचल राजनीति, भ्रष्टाचार जांच और सरकारी पारदर्शिता जैसे विषय इस खबर के केंद्र में हैं।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ तथ्यों के साथ श्वेत पत्र लेकर आएगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप भी लगाए है कि इसकी चार्जशीट कमेटी में वही लोग हैं, जिन पर इन्हीं ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। 

सीएम सुक्ख ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से आपदा राहत के लिए की गई 1500 करोड़ रुपये की घोषणा को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार करे पत्र लिखा है। अब वह दोबारा से पत्र लिखेंगे। भाजपा के नेता परवाणू से आगे नहीं जाते हैं और राज्य के हितों की बात केंद्र से नहीं करते हैं।

भाजपा सांसदो की उपलब्धियां सिर्फ सोशल मीडिया पर दिखाई देती है। दीपकमल में सोशल मीडिया की पूरी टीम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता मुख्यमंत्री से कहां से कागज निकाले जाएं। इसमें जुटे हैं। एक एडीआर की रिपोर्ट दिखा दी। 

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार पर एक प्रारंभिक बैठ हो चुकी है। वहीं, हाईकामन से बात होगी तो विस्तार कर दिया जाएगा।

भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का कैडर करने पर सुक्खू ने कहा कि अधिकारियों की संख्या सीमा में रहनी चाहिए। हिमालचल में आए दिन नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नौकरियों की परीक्षाओं में 80 फीसदी तक जा रहा है। वर्तमान सरकार में कोई पेपर लीक नहीं होगा, जो पेपर लीक करेगा वह जेल जाएगा।


अब सितंबर में देउरी स्कूल जाएंगी प्रियंका

सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रियंका गांधी मौसम खराब होने के कारण देउरी स्कूल नहीं पहुंच पाई। वह बच्चों से मिलना चाह रही थीं। लेकिन उन्होंने कहा कि वह सितंबर माह में मौसम खुलने के बाद स्कूल जाएंगी उन्होंने कहा कि जब आपदा आई थी, तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि वह इस स्कूल का निर्माण करवाएंगी और दोबारा भी आएंगी। 


मानसून सत्र में सार्थक बात करे विपक्ष, भाजपा कहेगी तो सत्र और बढ़ा देंगे

इसके अलावा, सीएम सुक्खू ने कहा कि, जयराम ठाकुर की सरकार के समय सुना था कि मानसून सत्र दस दिन हुआ है। भाजपा रहेगी तो इस बढ़ा देंगे। भाजपा विपक्ष की भूमिका में पेश नहीं आती है। बीजेपी विधायक सदन में आते हैं, वाकआउट करते हैं जोर-जोर से नारे लगाते हैं। ये करें, लेकिन मुद्दों पर बात करें। वे मुद्दे लाएंगे तो पूरे दिन चर्चा करेंगे, मंत्रिमंडल के सदस्य भी जवाब देंगे।