NCP का साथ न मिलने पर शिवसेना संग मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, चाचा-भतीजे की मुलाकात पर उठे सवाल

LSChunav     Aug 17, 2023
शेयर करें:   
NCP का साथ न मिलने पर शिवसेना संग मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, चाचा-भतीजे की मुलाकात पर उठे सवाल

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बीते बुधवार को कहा कि इस महीने 'इंडिया' गठबंधन का कॉन्क्लेव मुंबई में होगा। जिसमें शरद और अजित की विवादास्पद मुलाकात पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता चर्चा करेंगे। चाचा-भतीजे के बीच गुपचुप मुलाकात पर पटोले ने कहा कि एनसीपी अध्यक्ष अपने फैसले लेने में सक्षम हैं।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बीते बुधवार को कहा कि इस महीने 'इंडिया' गठबंधन का कॉन्क्लेव मुंबई में होगा। जिसमें NCP के संस्थापक शरद पवार से राजनीतिक तौर पर अलग हो चुके महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार से हुई मुलाकात पर चर्चा की जाएगी। शरद और अजित की इस विवादास्पद मुलाकात पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता चर्चा करेंगे। राज्य कांग्रेस की कोर कमेटी की बैठक के बाद नान पटोले ने कहा कि भाजपा विरोधी गठबंधन में शामिल शरद पवार को लेकर पार्टी किसी तरह की भ्रम की स्थिति में नहीं है। लेकिन कुछ लोगों के मन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दो प्रतिनिधि कोर कमेटी की बैठक का हिस्सा रहे थे। वहीं इस दौरान 'इंडिया' गठबंधन के सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। हालांकि पटोले ने 'प्लान B' होने की अटकलों को खारिज कर दिया है। अटकलें यह लगाई जा रही थीं कि NCP अगर BPJ के साथ गठबंधन करती हैं, तो शिवसेना कांग्रेस के साख मिलकर लोकसभा चुनाव में खड़ी होगी। चाचा-भतीजे के बीच गुपचुप मुलाकात पर पटोले ने कहा कि एनसीपी अध्यक्ष अपने फैसले लेने में सक्षम हैं। उन्होंने बताया कि आलाकमान 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में इस मामले पर चर्चा करेगा। क्योंकि वह एक वरिष्ठ नेता है। 


पटोले ने यह भी साफ किया कि अगर भविष्य में NCP महाविकास के साथ नहीं आती है, तो वह उद्धव गुट की शिवसेना के साथ मिलकर चुनावों में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में 3 सितंबर से कांग्रेस की पदयात्रा शुरू हो रही है। इस पदयात्रा की रूपरेखा कोर कमेटी की बैठक में तय कर ली गई है। इस बैठक में 48 लोकसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए गए निरीक्षकों पर भी चर्चा की गई है। नाना पटोले ने कहा कि उनकी य़ोजना केंद्र और राज्य में भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंकना है और फिर से कांग्रेस को सत्ता में लाना है।


आगे जानकारी देते हुए नाना पटोले ने बताया कि अगर राज्य में कांग्रेस और सहयोगी दल मिलकर चुनाव लड़ते हैं, तो 40-45 सीटें जीतने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य भाजपा को हराना है। वह अपनी इस मुहिम को लेकर आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। पटोले ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भले ही लोग मन जाएं, लेकिन सत्ता से चिपके रहने की प्रवृत्ति भाजपा नहीं छोड़ेगी।