Sundergarh Lok Sabha Seat: सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर जुएल ओराम vs दिलीप तिर्की के बीच मुकाबला

अनन्या मिश्रा     May 16, 2024
शेयर करें:   
Sundergarh Lok Sabha Seat: सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर जुएल ओराम vs दिलीप तिर्की के बीच मुकाबला

ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा नेता व वर्तमान सांसद जुएल ओराम और बीजू जनता दल के प्रत्याशी पद्मश्री दिलीप तिर्की के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान होना है।

ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल के बीच मुख्य और सीधा मुकाबला है। बता दें कि इस सीट से भाजपा नेता व वर्तमान सांसद जुएल ओराम और बीजू जनता दल के प्रत्याशी पद्मश्री दिलीप तिर्की के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान होना है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी को जनता का समर्थन मिला है। 


भाजपा प्रत्याशी जुएल ओराम

सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा ने जुएल ओराम पर फिर से भरोसा जताया है। हालाँकि इससे पहले जुएल ओराम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पिछले दो चुनावों में उनका मुख्य मुकाबला बीजेडी के प्रत्याशी के साथ रहा है। साल 2004 में जीत दर्ज कर उन्होंने हैट्रिक बनाई थी। वहीं साल 2009 में उनको फिर से हार का सामना करना पड़ा था। उस चुनाव में माना जाता है कि जुएल ओराम भीतरीघात का शिकार हो गए थे। इसके बाद साल 2014 और 2019 में लगातार दो बार जीत हासिल की है। 


बीजेडी प्रत्याशी दिलीप तिर्की

वहीं इस सीट से बीजू जनता दल ने दिलीप तर्की पर भरोसा जताया है। साल 2014 में बीजेडी के टिकट पर वह पहली बार सुंदरगढ़ सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। हालाँकि उनका राजनीतिक जीवन अधिक लंबा नहीं रहा है, लेकिन फिर भी बीजू जनता दल जैसी पार्टी से टिकट मिलने पर वह बीजेपी के प्रत्याशी से मुकाबला कर सकते हैं। साल 2023 में पुरुष विश्वकप हॉकी मैच के सफल आयोजन के बाद दिलीप तिर्की को लोकप्रियता काफी बढ़ी है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा को साबित कर चुके दिलीप तिर्की राजनीति के मैदान में क्या कर सकते हैं।