Bihar Politics: आखिर क्यों तेजस्वी यादव पर भड़क गए बिहार के डिप्टी सीएम? बोले- घटिया मानसिकता हैं

LSChunav     Apr 23, 2024
शेयर करें:   
Bihar Politics: आखिर क्यों तेजस्वी यादव पर भड़क गए बिहार के डिप्टी सीएम? बोले- घटिया मानसिकता हैं

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव को लेकर विवादित बयान दिया है। वहीं उन्होंने RJD और लालू यादव को भी घेरा है। डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा कि देश के नाजायज औलाद तेजस्वी के यार हैं। उन्होंने कहा कि आंतकी भ्रष्टाचारी और अपराधियों से राजद की दोस्ती है और बहुत भी कुछ कहा है।

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा अचानक से राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव पर भड़क गए। दरअसल, राजद नेता तेजस्वी ने ईडी को बीजेपी का जमाई बताया था। इस बात को लेकर विजय सिन्हा नाराज हो गए। सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव जिस भाषा का यूज करते हैं, वह राजनीति के लिए शर्मनाक है। सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स को वह भाजपा का जमाई कह रहे हैं।

सभी विभाग मां भारती के संतान

आगे उन्होंने कहा कि ये सारे विभाग मां भारती के संतान हैं। ये सविधान हमारी माता के रुप में है। ऐसे में अगर किसी संवैधानिक व्यवस्था पर मजाक उड़ा रहे हैं तो यह काफी घृणित मानसिकता का परिचायक है। विजय सिन्हा ने कहा कि देश के जो नाजायज औलाद ( भ्रष्टाचारी, अपराधी और आंतकी) तुम्हारे यार हैं। उन्होंने कहा कि तुम्हारे माता-पिता के किए पाप ने बिहार को बर्बाद और लोगों को लूटने का काम किया है।

कार्रवाई होनी चाहिए ऐसे नेताओं पर- विजय सिन्हा

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि मां भारती का संतान इसकी जांच कर रहा है और कोर्ट भी इस पर जजमेंट दे रहा है। ऐसे में तेजस्वी का बयान कोर्ट को भी घेरता है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि ऐसी मानसिकता वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बिहार की जनता देश के  नाजायज औलाद ( भ्रष्टाचारी, अपराधी और आंतकी) को पालने वाले को कभी पसंद नहीं करेगी। बिहार को उनसे मुक्त करने का काम करेगी।