Sonam Wangchuk Detained: जंतर-मंतर से वांगचुक को हटाने पर Dimple Yadav का हमला, कहा- अब शांतिपूर्ण Protest भी बर्दाश्त नहीं

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के शांतिपूर्ण अनशन को दिल्ली पुलिस द्वारा बलपूर्वक समाप्त किए जाने पर सपा सांसद डिंपल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों का हनन बताते हुए भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली को तानाशाही करार दिया है। नीट पेपर लीक मामले में न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के प्रति सरकार का यह रुख राजनीतिक और सामाजिक विश्लेषण का केंद्र बना हुआ है।
करीब 20 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भूख हड़तल पर बैठे थे, लेकिन आज यानी शनिवार को दिल्ली पुसिल जबरन सफदरजंग अस्पताल लेकर गई है। इस दौरान इमरजेंसी में भर्ती सोनम वांगचुक पूर्ण रुप से होश में हैं और उनकी हालत काफी स्थिर है।
इस दौरान सपा सांसद डिंपल यादव ने दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई जोरदार विरोध करती नजर आईं।
शनिवार की सुबह उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर डिंपल यादव ने लिखा है-सोनम वांगचुक जी को जबरन हटाना सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को कुचलना है।
भाजपा सरकार को अब शांतिपूर्ण विरोध भी बर्दाश्त नहीं - यह तानाशाही है।
कुछ दिन पहले जंतर-मंतर पहुंची थी डिंपल यादव
बता दें कि, दो दिन पहले ही सपा सांसद डिंपल यादव सोनम वांगचुक की हालचाल लेने के लिए जंतर-मंतर पहुंची थी। यहां पर वह काफी समय तक मौजूद रही है और प्रदर्शनकारियों का मांग का समर्थन करती नजर आई है। सोनम वांगचुक नीट परीक्षा पेपर लीक होने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर थे।
मैं खुद एक मां हूं, बच्चों का दर्द समझती हूं: डिंपल यादव
आपको बताते चलें कि, जंतर-मंतर पर डिंपल यादव ने कहा था कि मैं सोनम वांगचुक के शांतिपूर्ण संघर्ष को नमन करती हूं। देश के युवाओं की भावनाओं को लेकर सरकार का रवैया चिंताजनक है। डिंपल ने आगे कहा था कि, मैं खुद एक मां हूं। अखिलेश जी पिता हैं। हम बच्चों का दर्द अच्छे से समझते हैं। उनके क्या सपने हैं और वे कहां आगे बढ़ना चाहते हैं। बीजेपी सरकार इस देश के युवाओं को पीछे धकेलने का कार्य कर रही है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने जांच कराने का दिया था आदेश
इस बीच, एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि सोनम वांगचुक की सरकारी डॉक्टरो से नियमित जांच कराई जाएगी और डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार ही महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे क्योंकि हर इंसान की जिंदगी कीमती है।



