CMRL मामले में ED समन के बाद Supreme Court का रुख करेंगे Pinarayi Vijayan

दिव्यांशी भदौरिया     Oct 16, 2026
शेयर करें:   
CMRL मामले में ED समन के बाद Supreme Court का रुख करेंगे Pinarayi Vijayan

प्रवर्तन निदेशालय ने सीएमआरएल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिनाराई विजयन को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी का आरोप है कि सीएमआरएल ने विजयन की बेटी की कंपनी को फर्जी भुगतान किया था। वहीं हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब विजयन और उनका परिवार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख कर रहा है।


इस समय केरल की राजनीति गरमाई हुई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मासिक मामले के सिलसिले में विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन को समन जारी किया है। पिनाराई को अगले शुक्रवार पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है।

मानकर चले कि पेश होने के बारे में फैसला बाद में लिया जाएगा, क्योंकि यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट के विचारधीन है। इसके अलावा, विधानसभा सत्र चलने का हवाला देते हुए ईडी को पेश होने में आ रही कठिनाई के बारे में सूचित करने की भी योजना है।

ईडी ने क्या बताया?

ईडी ने बताया है कि ये समन 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (पीएमएलए) के तहत जारी किए गए हैं। इस मामले में राज्य पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय एजेंसी ने भी एक केस दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया है कि, 81 वर्षीय विजयन को 23 अक्तूबर को कोच्चि स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। हालिए में केरल विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो (बीएसीबी) ने हाल ही में कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले के संबंध में विजयन और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है।

केरल हाईकोर्ट ने क्या निर्देश दिया?

वहीं, 9 अक्तूबर को केरल हाईकोर्ट ने वीएसबी को निर्देश दिया था कि वह ईडी की ओर से राज्य पुलिस को सौंपी गई है एक रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज करें। केंद्रीय एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी कानून के तहत अपनी जांच और तलाशी के दौरान जुटाई गए सबूतों के आधार पर केस दर्ज करने की मांग की थी।

ईडी का आरोप यह है कि सीएमआरएल ने आईटी कंसल्टेंसी सेवाओं की आंड में, विजयन की बेटी वीणा की कंपनी 'एक्सलॉजिक सॉल्यूशन' (जो अब बंद हो चुकी है) को 2.78 करोड़ रुपये का फर्जी भुगतान किया।

पूर्व सीएम ने सु्प्रीम कोर्ट का किया रुख

इस समय सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी है। केरल हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और उनका परिवार शुक्रवार को शीर्ष अदालत का रुख करने जा रहे हैं। इस कानूनी लड़ाई का असर न सिर्फ दिग्गज सीपीआई (एम) नेता पर, बल्कि अपनी सबसे बड़ी चुनावी हार से उबरने की कोशिश कर रही पार्टी पर भी पड़ेगा।