Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम अपांग ने नई क्षेत्रीय पार्टी को किया लांच, खुद को बताया डेमोक्रेटिक

LSChunav     Aug 23, 2023
शेयर करें:   
Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम अपांग ने नई क्षेत्रीय पार्टी को किया लांच, खुद को बताया डेमोक्रेटिक

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग ने लोकसभा चुनाव से पहले एक नई क्षेत्रीय पार्टी लांच की है। इस पार्टी का नाम 'अरुणाचल डेमोक्रेटिक पार्टी' है। पार्टी अरूणाचल प्रदेश की सभी 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े जाने की योजना बना रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग ने लोकसभा चुनाव से पहले एक नई क्षेत्रीय पार्टी लांच की है। बता दें कि उन्होंने इस पार्टी का नाम 'अरुणाचल डेमोक्रेटिक पार्टी' रखा है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग ने खुद को भी इस दौरान ड्रेमोक्रेटिक बताया है। सीएम अपांग ने बताया कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। बता दें कि बीते सोमवार को ऑफिशियल रूप नए दल का गठन किया गया।


पूर्व मुख्यमंत्री अपांग ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि एडीपी के गठन का मुख्य उद्देश्य निभाकर राज्य का कल्याण करना है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना और युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर प्रदान करें। इसके अलावा राज्य की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना है। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि वह एक डेमोक्रेट हैं और अरुणाचल प्रदेश के लोग डेमोक्रेट हैं। इसलिए राज्य में एक लोकतांत्रिक पार्टी होनी चाहिए। यह वंशवाद या सांप्रदायिक नहीं है।


बता दें कि पूर्व सीएम ने साल 2024 में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनने पर अरुणाचल प्रदेश को छठी अनुसूची के तहत लाने का वादा किया। राज्य में यह मांग काफी लंबे समय से की जा रही है। इसके अलावा 22 वर्षों तक गेगांग अपांग अरुणाचल के मुख्यमंत्री रहे हैं। पहले वह जनता दल के सदस्य रहे और फिर इसके बाद वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य बन गए थे।

 

साल 2014 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को इस्तीफा सौंप दिया और भाजपा के साथ हो लिए। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। साल 2019 में राज्य के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार बनाने में सफल हुई थी। वहीं उनकी पार्टी अरूणाचल प्रदेश की सभी 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े जाने की योजना बना रहे हैं।