Gujarat Local Body Election Results 2026: BJP सबसे आगे, जानें Congress और AAP का कहां-कहां खुला खाता

दिव्यांशी भदौरिया     Apr 28, 2026
शेयर करें:   
Gujarat Local Body Election Results 2026: BJP सबसे आगे, जानें Congress और AAP का कहां-कहां खुला खाता

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026 की मतगणना में बीजेपी ने शुरुआती बढ़त बना ली है, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी अपना खाता खोल लिया है। ये चुनाव परिणाम अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, जिसमें बीजेपी प्रमुख नगर निगमों में आगे चल रही है।

आज यानी 28 अप्रैल को गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों की गिनती हो रही है। मतदान 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में हुआ, जिनमें कुल 9,200 सीटें शामिल हैं। इस समय वोटों की गिनती जारी है। इस दौरान राज्य में सत्ताधारी बीजेपी ने अलग-अलग स्थानीय निकायों में शुरुआती बढ़त बना ली है। आपको बताते चलें कि, ये निकाय चुनाव की वोटिंग 26 अप्रैल को हुई थी और आज वोटों की गिनती हो रही है। 


आपको बता दें कि, अगले साल गुजरात में विधानसभा के चुनाव होने वाले है, इन चुनावों से वोटर्स का मूड का पता लग जाएगा। वोटों की गिनती की शुरुआत से ही भाजपा बढ़त बना रही है, क्योंकि उसने राज्य के 15 नगर निगमों में से 43 सीटों पर बिना किसी मुकाबले के जीत ली हैं।


चुनाव आयोग के अनुसार, 15 नगर निगमों में कुल 55.1 प्रतिशत मतदान हुआ है। अन्य स्थानीय निकायों में मतदान का प्रतिशत ज्यादा रहा है। नगर पालिकाओं में 65.53 प्रतिशत, जिला पंचायतों में 66.64 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 67.26 मतदान दर्ज किया गया है। 


राजकोट के वार्ड 16 में कांग्रेस की जीत


पिछली बार राजकोट वार्ड 16 में कांग्रेस हार गई थी। इस बार राजकोट के वार्ड नंबर 16 में कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। यह जीत स्थानीय मुद्दों पर आधारित है, खासतौर पर जंगलेश्वर इलाके में अतिक्रमण हटाने की मुहिम। असल में बुलडोजर की कार्रवाई वापस लिए जाने के बाद इस मुद्दे ने मतदाताओं के मूड को कांग्रेस के पक्ष में कर दिया।


भाजपा, AAP से सूरत नगर निगम का वार्ड छीन सकती है


बात करें सूरत में कापोद्रा के वार्ड नंबर 4 में बीजेपी का पैनल आगे बढ़ रहा है और इसकी जीत लगभग तय है। गौरतलब है कि 2021 के चुनावों में यह सीट आम आदमी पार्टी (AAP) के पास थी। नवसारी में BJP पैनल ने वार्ड नंबर 7 में जीत दर्ज की है। 


अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट की स्थिति (नगर निगम काउंटिंग)

 

अहमदाबाद: बीजेपी 47, कांग्रेस 7

सूरत: बीजेपी 20, कांग्रेस 3, आप 1

वडोदरा: बीजेपी 18, कांग्रेस 5

राजकोट: बीजेपी 20, कांग्रेस 4


'आप'ने सोमनाथ, गिर, जूनागढ़ और अमरेली में जीत के साथ खाता खोला


इस बीच आम आदमी पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनावों में अपना खाता खोल दिया है और गिर सोमनाथ, जूनागढ़ और अमरेली जिलों में जीत दर्ज की है। गिर सोमनाथ में AAP ने तालुका पंचायत सीटों पर जीत हासिल की है, जिसमें अंबलाश सीट से उम्मीदवार जैस्मीनभाई की जीत भी शामिल है। वहीं, जूनागढ़ से पार्टी ने मालियाहाटीना की अमरापुर तालुका पंचायत में 3 सीटें जीतीं, जिसमें दयाबेन भारद ने 265 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। 


अमरोली से AAP के डाकूभाई गाजीपारा ने बगसरा तालुका पंचायत सीट जीती, जिससे चुनावों में पार्टी की शुरुआती बढ़त बढ़ती नजर आ रही है।