CWG Silver Medalist Gyaneshwari Yadav को CM Vishnu Deo Sai का बड़ा तोहफा, मिलेंगी DSP की सम्मानजनक नौकरी

राष्ट्रमंडल खेल दो हजार छब्बीस में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आउट ऑफ टर्न डीएसपी नियुक्त करने की घोषणा की है जो छत्तीसगढ़ में खेल प्रोत्साहन की दिशा में एक विश्लेषणात्मक और सराहनीय कदम है।
इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन ग्लासगो में हुआ है। राष्ट्रमंडल खेल में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेट लिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को सीएम विष्णु देव साय ने ज्ञानेश्वरी को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए उन्हें 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति देने की घोषणा की है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर यह सिद्द कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, कठोर परिश्रम और अनुशासन के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की 53 किलोग्राम वेट लिफ्टिंग स्पर्धा में कुल 199 किलोग्राम वजन उठकर ज्ञानेश्वरी ने न सिर्फ देश के लिए पदक जीता, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।
क्या बोले छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री?
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने सीमित संसाधनों और अनेक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया। कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल की है। उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदार हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती।
सीएम साय ने आगे कहा कि, प्रदेश सरकार को अपनी इस बेटी पर गर्व है। इसी के चलते उन्होंने आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति देने का निर्णय लिया है, ताकि उनकी उपलब्धि का सम्मान हो और प्रदेश के अन्य खिलाड़ी भी श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित हो।
उज्जवल प्रदर्शन के लिए शुभकमानाएं दी थी
सीएम ने कहा कि ग्लासगो रवाना होने से पहले उन्हें ज्ञानेश्वरी से मिलने का मौका मिला था। उश समय उन्होंने उनको उज्जवल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी थीं। जब ज्ञानेश्वरी ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के बाद उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से भी उन्हें बधाई दी थी। मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर उनका वेलकम किया और कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व और उत्सव का पल है।
सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन का कार्य कर रही है
सीएम ने आगे कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक खेल अधोसंरचना, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, बेहतर कोचिंग, आवश्यक संसाधन और हर संभव प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां प्रदेश का प्रत्येक प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुरुप आगे बढ़ सके और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके।



