Haryana: देश का सबसे महंगा राज्य बना हरियाणा, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

LSChunav     Nov 23, 2023
शेयर करें:   
Haryana: देश का सबसे महंगा राज्य बना हरियाणा, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

देश के अलग-अलग राज्यों में महंगाई के कारण आम जनता बेहद परेशान है। तो वहीं सितंबर महीने में हरियाणा राज्य में सबसे ज्यादा महंगाई दर्ज की गई है। सरकार के विराधियों की मानें तो यह राज्य सरकार के कुप्रबंधन का नतीजा है।

देश के अलग-अलग राज्यों में महंगाई के कारण आम जनता बेहद परेशान है। तो वहीं सितंबर महीने में हरियाणा राज्य में सबसे ज्यादा महंगाई दर्ज की गई है। जिसके बाद राज्य सरकार और विपक्ष में कीमतों की वृद्धि को लेकर वाक्ययुद्ध शुरू हो गया है। वहीं सीएमओ अधिकारियों की मानें तो उनका कहना है कि यह महंगाई प्रदेश के लोगों की खरीदने की शक्ति को दर्शाता है। वहीं सरकार के विराधियों की मानें तो यह राज्य सरकार के कुप्रबंधन का नतीजा है।


राज्य की महंगाई को लेकर अर्थशास्त्रियों का कहना है कि खाने-पीने की चीज़ों की कीमतों के लिए बढ़े दामों के लिए हरियाणा की सप्लाई चेन नेटवर्क को खराब और जिम्मेदार मानते हैं। सितंबर 2023 के लिए मूल्य सूचकांक पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य में 6.49 प्रतिशत खुदरा महंगाई दर थी। जबकि उस दौरान राष्ट्रीय महंगाई दर 5.02 फीसदी थी। अगर आप प्रदेश के अन्य पड़ोसी राज्यों की बात करें तो पंजाब, यूपी और हिमाचल में हरियाणा से कम महंगाई थी। 


कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान प्रति व्यक्ति निवेश, प्रति व्यक्ति आय और अन्य क्षेत्रों में प्रदेश पहले स्थान पर था। लेकिन वर्तमान में प्रदेश सभी नकारात्मक चीजों के लिए शीर्ष स्थानों पर है। पूर्व सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में बढ़ी हुई महंगाई दर अर्थव्यवस्था में बढ़ती हुई खपत का प्रतिबिंब है।


सांख्यिकी मंत्रालय के आंकड़ों अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय 2.64 लाख रुपये के साथ सातवें स्थान पर था। वहीं साल 2022-23 का सभी राज्यों का डेटा पूरा नहीं है। इसलिए रैंकिंग कि तुलना में राज्य के प्रति व्यक्ति की आय बढ़कर 2.96 लाख रुपए हो गई है।